1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में नाक से खून क्यों निकलने लगता है? जानें ऐसा हो तो तुरंत क्या करें

गर्मियों में नाक से खून क्यों निकलने लगता है? जानें ऐसा हो तो तुरंत क्या करें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 10, 2025 06:04 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 06:19 pm IST

क्या गर्मियों के मौसम में आपकी नाक से भी खून निकलता है? अगर हां, तो आपको इसके पीछे के कारण और इस समस्या को दूर करने के उपाय, दोनों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

नकसीर फूटने पर क्या करना चाहिए?- India TV Hindi
नकसीर फूटने पर क्या करना चाहिए? Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में नाक से खून बहने पर आपको क्या करना चाहिए? अगर आपने समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा गर्मी की वजह से नाक की ब्लड वेसल्स फट जाती हैं और यही वजह है कि नाक से खून निकलने लगता है। आइए इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं।

कारगर साबित हो सकते हैं पीपल के पत्ते

सबसे पहले पीपल के कुछ पत्तों का रस निकाल लीजिए। अब इस रस की 4 बूंदों को नाक में डाल दीजिए। पीपल के पत्तों के रस में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल नाक की सूजन को कम करने में बल्कि नाक से निकलने वाले खून को रोकने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो शीशम के पत्तों के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इस्तेमाल कर सकते हैं घी

नाक से खून बहने की समस्या को दूर करने के लिए आप गाय के घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गाय के घी को नाक में लगाने से आपकी नाक के अंदर नमी बनी रहेगी। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आपको रेगुलरली अपनी नाक में गाय का घी लगाना चाहिए। इससे आप नकसीर फूटने की समस्या से बच सकते हैं। अगर आप चाहें तो बेल के पत्तों को बॉइल कर पी सकते हैं।

गौर करने वाली बात

नाक के अंदरूनी सूखेपन की वजह से नकसीर फूट सकती है यानी नाक से खून निकलने की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको अपनी नाक को ड्राई नहीं होने देना है। आयुर्वेद के मुताबिक पित्त दोष के असंतुलन की वजह से भी नकसीर फूट सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।