1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घटाना चाहते हैं वजन, तो इस तरीके से खाएं पपीता, सेहत को मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

घटाना चाहते हैं वजन, तो इस तरीके से खाएं पपीता, सेहत को मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 09, 2025 04:00 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 04:00 pm IST

क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर पपीते को अपने डाइट प्लान में शामिल कर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं?

कैसे घटाएं वजन?- India TV Hindi
कैसे घटाएं वजन? Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पपीते में विटामिन सी, फोलेट, विटामिन ए, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। सही मात्रा में और सही तरीके से पपीते का सेवन कर आप मोटापे समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को अलविदा कह सकते हैं। आइए पपीते को डाइट प्लान का हिस्सा बनाने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे करें पपीते का सेवन?

आप पपीते को सलाद के तौर पर कंज्यूम कर सकते हैं। सुबह-सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। वेट लॉस के लिए पपीते में नींबू डालिए और फिर कंज्यूम कर लीजिए। वजन घटाने के लिए आप इस फल की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। इस स्मूदी में दही और केले को भी एड किया जा सकता है। 

बढ़ते हुए वजन पर पाएं काबू

लगातार बढ़ते हुए वजन पर काबू पाने के लिए पपीते का सेवन किया जा सकता है। पपीता खाकर आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बू्स्ट किया जा सकता है। अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप एक्सरसाइज करने के साथ-साथ हर रोज पपीते को कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए। आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

सेहत के लिए वरदान

गर्मियों में पपीते का सेवन करने से आपकी बॉडी में पानी की कमी को पैदा होने से रोका जा सकता है। दरअसल, पपीते में पाए जाने वाले तत्व आपके शरीर को हाइड्रेट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। पपीता आपकी गट हेल्थ को सुधारकर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।