1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज पिएं काले अंगूर का जूस, लटकती तोंद से दिलाएगा छुटकारा, सेहत को मिलेंगे ये फायदे

रोज पिएं काले अंगूर का जूस, लटकती तोंद से दिलाएगा छुटकारा, सेहत को मिलेंगे ये फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 11, 2025 11:00 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 11:00 pm IST

क्या आपने कभी काले अंगूर का जूस पिया है? अगर आप अपनी लटकती हुई तोंद को अलविदा कहना चाहते हैं, तो आपको इस जूस को अपने डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

सेहत के लिए फायदेमंद काले अंगूर का जूस- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद काले अंगूर का जूस Image Source : FREEPIK

मोटापा कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों को आमंत्रित करने का काम कर सकता है। इसलिए समय रहते बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना बेहद जरूरी होता है। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप काले अंगूर का जूस पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर ये जूस आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं जूस?

इस वेट लॉस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक कप काले अंगूर, एक बड़ी स्पून नींबू का रस और एक बड़ी स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले काले अंगूर को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर अंगूर के डंठल अलग कर लीजिए। अंगूर को मिक्सर में डालकर पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लीजिए। इस स्मूदी को एक बर्तन में निकाल लीजिए। अब काले अंगूर का जूस बनाने के लिए आपको इस स्मूदी में नींबू का रस और शहद मिला लेना है।

बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म

काले अंगूर, नींबू का रस और शहद, इन तीनों चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको काले अंगूर के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

सही मात्रा में और सही तरीके से काले अंगूर का जूस पीकर आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। काले अंगूर का जूस आपकी थकान और कमजोरी की समस्या को दूर कर आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।