Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मिनी हार्ट अटैक के क्या लक्षण हैं? समय रहते नहीं पहचाने संकेत तो पड़ सकते हैं लेने के देने

मिनी हार्ट अटैक के क्या लक्षण हैं? समय रहते नहीं पहचाने संकेत तो पड़ सकते हैं लेने के देने

Written By: Vanshika Saxena Published : Apr 24, 2025 03:33 pm IST, Updated : Apr 24, 2025 04:18 pm IST

क्या आप मिनी हार्ट अटैक के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको बिना देरी किए इस गंभीर और खतरनाक बीमारी के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

मिनी हार्ट अटैक- India TV Hindi
Image Source : META AI मिनी हार्ट अटैक

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। इसके अलावा आपको मिनी हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। 

सांस लेने में दिक्कत

अगर आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सीने में दर्द महसूस होना या फिर बेचैनी जैसे लक्षण भी मिनी हार्ट अटैक की तरफ इशारा कर सकते हैं। इस तरह के लक्षण महसूस होने पर आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट कर अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

थकान, कमजोरी और चक्कर

क्या आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनर्जी लेवल का गिर जाना, दिल की खराब सेहत का संकेत साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मिनी हार्ट अटैक के लक्षणों में चक्कर आना, भी शामिल हो सकता है।

न करें नजरअंदाज करने की गलती

मिनी हार्ट अटैक के लक्षणों में पसीना आना भी हो सकता है। अगर आपको ठंडा पसीना आ रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। पेट में गड़बड़, मतली और उल्टी भी मिनी हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जितनी देरी से बीमारी डिटेक्ट होती है, सेहत को उतना ही ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement