1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या करना चाहिए? जान लीजिए दिल की सेहत को ठीक करने का तरीका

हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या करना चाहिए? जान लीजिए दिल की सेहत को ठीक करने का तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 23, 2025 11:34 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 11:34 pm IST

क्या आप जानते हैं कि हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से नेचुरली भी छुटकारा पाया जा सकता है? आइए दिल की सेहत को मजबूत बनाने के कुछ तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हार्ट ब्लॉकेज- India TV Hindi
हार्ट ब्लॉकेज Image Source : META AI

बार-बार सिर में दर्द होना, चक्कर आना, छाती में दर्द, सांस फूलना, बहुत ज्यादा थकान महसूस होना जैसे लक्षण हार्ट ब्लॉकेज का संकेत साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी गर्दन, पेट के ऊपरी हिस्से, गले या फिर पीठ में दर्द हो रहा है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। हाथ-पैर सुन्न पड़ जाना या फिर ठंड लगना, इस तरह के लक्षण भी हार्ट ब्लॉकेज की तरफ इशारा कर सकते हैं।

पिएं अनार का रस

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक दिल की सेहत को मजबूत बनाने के लिए आप हर रोज एक कप अनार का रस पी सकते हैं। हार्ट ब्लॉकेज के लक्षणों से राहत पाने के लिए और दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए अनार के रस को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

कर सकते हैं दालचीनी का सेवन

अगर आपको भी यही लगता है कि दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के टेस्ट को बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। सही मात्रा में और सही तरीके से दालचीनी का सेवन कर हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

हल्दी वाला दूध पिएं

दादी-नानी के जमाने से हल्दी वाले दूध को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी मिक्स कर पी जाएं। हल्दी वाले दूध में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व बंद धमनियों को खोलने में कारगर साबित हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगी अर्जुन वृक्ष की छाल

हार्ट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन वृक्ष की छाल दिल की सेहत के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।