1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में खाएं इस ड्राई फ्रूट का रायता, फौलादी बन जाएगा शरीर, सेहत को भी मिलेंगे जबरदस्त फायदे

गर्मियों में खाएं इस ड्राई फ्रूट का रायता, फौलादी बन जाएगा शरीर, सेहत को भी मिलेंगे जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 23, 2025 03:28 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 03:38 pm IST

क्या आपने कभी मखाने का रायता खाया है? अगर नहीं, तो आपको इस रायते को जरूर खाकर देखना चाहिए। आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस रायते का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सेहत के लिए वरदान मखाना रायता- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान मखाना रायता Image Source : SOCIAL

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाना रायता में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटौशियम और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। गर्मियों के मौसम में इस ड्राई फ्रूट का रायता खाने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। वहीं, अगर आप खीरे और बूंदी के रायते के टेस्ट से बोर हो चुके हैं, तो भी आप मखाना रायता को डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

बूस्ट करे इम्यूनिटी

अगर आप रेगुलरली सही मात्रा में और सही तरीके से मखाना रायता खाते हैं, तो आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। जो लोग कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, उन्हें औषधीय गुणों से भरपूर इस रायते का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा शरीर को ठंडा रखने के लिए भी इस रायते को खाया जा सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

मखाना रायते में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पेट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए इस रायते का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाना रायता खाकर हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाया जा सकता है। 

गौर करने वाली बात

अगर आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है, तो आप मखाना रायता खाकर पूरे दिन एनर्जेटिक फील कर सकते हैं। कुल मिलाकर मखाना रायता आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इस ड्राई फ्रूट के रायते को डाइट प्लान में शामिल करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।