1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार करना पड़ता है मूड स्विंग्स का सामना, तो खुश रहने के लिए खाएं यू फूड आइटम्स

बार-बार करना पड़ता है मूड स्विंग्स का सामना, तो खुश रहने के लिए खाएं यू फूड आइटम्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 20, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 04:09 pm IST

क्या आपका मूड भी पल-पल में बदलता रहता है? अगर हां, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को कंज्यूम कर अपने मूड को सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

मूड स्विंग्स से कैसे छुटकारा पाएं- India TV Hindi
मूड स्विंग्स से कैसे छुटकारा पाएं Image Source : FREEPIK

अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ अपनी मेंटल हेल्थ पर भी खास ध्यान देना चाहिए। कुछ लोगों को अक्सर मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुत बदलाव करने की जरूरत है। आइए ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फायदेमंद साबित होगा केला

अगर आपको मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ रहा है, तो आप अपने डाइट प्लान में केले को शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर केला आपके मूड को इम्प्रूव करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा केले को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

कर सकते हैं ब्लूबेरी का सेवन

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्लूबेरी भी आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। ब्लूबेरी खाने से आपके शरीर में हैप्पी हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं, जिसके कारण आपके मूड में भी सुधार होता है। ब्लूबेरी आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकती है।

डार्क चॉकलेट

अगर आप अपने मूड को इम्प्रूव करना चाहते हैं तो आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। डार्क चॉकलेट या फिर कॉफी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी में हैप्पी हॉर्मोन्स को रिलीज कर आपके मूड को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। तनाव से छुटकारा पाने के लिए भी लिमिट में रहकर डार्क चॉकलेट या फिर कॉफी का सेवन किया जा सकात है।

खा सकते हैं ड्राई फ्रूट्स

पोषक तत्वों का भंडार ड्राई फ्रूट्स भी मूड को सुधारने का काम कर सकते हैं। अखरोट को मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सुबह-सुबह सही मात्रा में और सही तरीके से ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर आप न केवल अपने मूड को इम्प्रूव कर सकते हैं बल्कि अपने तनाव को भी काफी हद तक दूर भगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।