1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज पिएं इस मसाले का पानी, साफ रहने लगेगा पेट, गर्मियों में सेहत को मिलेंगे कई फायदे

रोज पिएं इस मसाले का पानी, साफ रहने लगेगा पेट, गर्मियों में सेहत को मिलेंगे कई फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 23, 2025 11:09 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 11:09 pm IST

क्या आपने कभी सौंफ का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपको गर्मियों में इस मसाले का पानी जरूर पीना चाहिए। आइए इस नेचुरल ड्रिंक के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

सौंफ का पानी- India TV Hindi
सौंफ का पानी Image Source : SOCIAL

क्या आपको भी यही लगता है कि सौंफ का इस्तेमाल सिर्फ मुंह के स्वाद को ठीक करने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौंफ का पानी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। सौंफ के पानी में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

क्या आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको सौंफ का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। महज कुछ दिनों तक हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पिएं और गैस, अपच और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाएं। गर्मियों में गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।

बूस्ट करे इम्यूनिटी

क्या आप बार-बार कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बीमार पड़ते रहते हैं? अगर हां, तो आप रेगुलरली सौंफ का पानी पीकर अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा सौंफ के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी

आपको बता दें कि सौंफ का पानी पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। यानी अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो सौंफ के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।