1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए, वजन घटाने, इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद

विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए, वजन घटाने, इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद

​शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए आप फलों का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। संतरा, आंवला और कीवी का जूस पीने से भरपूर विटामिन सी मिल जाता है। इससे वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

विटामिन सी से भरपूर जूस- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV विटामिन सी से भरपूर जूस

शरीर को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी पोषक तत्व है। विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन, घाव भरने, आयरन को शरीर तक पहुंचाने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। विटामिन सी को हमारा शरीर स्टोर नहीं करता, इसलिए रोजाना अपनी डाइट में कुछ विटामिन सी से भरपूर चीजें शामिल करें। सप्लीमेंट्स से बेहतर होगा कि जूस, फल, सब्जियों से विटामिन सी की कमी को पूरा करें। ऐसे कई फल हैं जिनका जूस पीने से विटामिन सी की कमी पूरी होती है। 

डाइटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो बैलेंस डाइट के साथ कुछ ऐसी चीजों को नियमित खाएं जिससे विटामिन सी की कमी पूरी हो सके। इसके लिए विटामिन सी से भरपूर फल या उनका जूस डाइट में शामिल करें।

विटामिन सी की कमी कैसे पूरी करें

संतरे का जूस- विटामिन सी के मुख्य और प्राकृतिक स्रोतों में से संतरा सबसे आगे है। रोजाना 1 गिलास संतरे का रस पीने से विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाव में सहायक होते हैं। इसके लिए ताजा संतरे का जूस पीएं। बाजार वाले पैक्ड मीठे जूस पीने से फायदा नहीं मिल पाएगा।

आंवला का रस- ताजा आंवले का रस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे आपकी पूरे सेहत में सुधार आता है। आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके लिए ताजा आंवले का सेवन करें। आंवले का स्वाद तेज और खट्टा होता है। आप इसके जूस में काला नमक डालकर पी सकते हैं। आंवला में दूसरे फलों से ज्यादा विटामिन सी होता है।

अमरूद की स्मूदी- फलों में अमरूद को विटामिन से भरपूर माना जाता है। अमरूद को दूध या दही के साथ मिलाकर स्मूदी बनाकर खाने से फायदा मिलेगा। इससे भरपूर फायदा होगा, हां स्मूदी में चीनी और मिलाई गई हो। अमरूद खाने से विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन और कई विटामिन मिलेंगे। दोपहर के समय या एक्सरसाइज के बाद स्मूदी पीना एक अच्छा विकल्प है।

कीवी स्मूदी- कीवी भी विटामिन सी से भरपूर फल है। अगर आप इसमें कुछ ब्लूबेरी मिलाकर स्मूदी बनाते हैं तो इससे काफी हद विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। कीवी, स्ट्रॉबेरी और दूसरी बेरीज में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। जब आप इन्हें सादे दही या प्लांट बेस्ड दूध के साथ मिलाकर पीते हैं, तो इसके गुण और बढ़ जाते हैं। 

नींबू पानी- विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। रोजाना सुबह उठते ही एक गिलास नींबू पानी पीना विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाने का आसान तरीका है। हालांकि सिर्फ नींबू पानी से विटामिन सी की दैनिक कमी पूरी नहीं हो पाती है। इसके साथ आपको दूसरे फल भी शामिल करने चाहिए, जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं। अनानास का जूस पीने से भी थोड़ा विटामिन सी मिल जाता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Latest Health News