गर्मी और बारिश के दिनों में पसीना और उमस के कारण रैशेज होने लगते हैं। खासतौर से मोटे लोगों को जांघों में रगड़ की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। जांघों में खुजली, जलन और रैश की समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है, लेकिन बहुत कम महिलाएं खुलकर इसके बारे में बात करती हैं। जांघों के अंदरूनी हिस्से में होने वाली रगड़ जल्दी ही दर्दनाक जलन में बदल सकती है। अगर समय पर इसे ठीक न किया जाए तो घाव की स्थिति बन सकती है जो दर्दनाक साबित हो सकती है।
अपोलो क्लिनिक की त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर सगुना पुट्टू ने बताया कि जांघों के अंदरूनी हिस्से में होने वाली रगड़ की सबसे अच्छी बात यह है कि सही स्किनकेयर और कपड़ों से इसे आसानी से रोका और नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं अदिरा की संस्थापक और प्रबंध निदेशक दीपा वारी कहती हैं कि इनरवियर इंडस्ट्री अब फैशन को प्राथमिकता देने के बजाय महिलाओं की रोज की वास्तविक समस्याओं को हल करने पर फोकस कर रही है।
जांघों में रगड़ क्यों होती है?
-
जांघों के भीतरी हिस्से की त्वचा उस वक्त छिलती है जब शरीर का वो हिस्सा दूसरे हिस्से या किसी कपड़े से रगड़ खाता है। उमस भरे मौसम में गर्मी, पसीना और घर्षण की वजह से ये समस्या बढ़ जाती है।
-
पसीने की वजह से त्वचा मुलायम हो सकती है और उसमें जलन होने की संभावना बढ़ सकती है। अगर मुलायम और आरामदायक कपड़ा नहीं है तो पसीना ज्यादा आता है और समस्या पैदा हो सकती है।
जांघों के रगड़ने के लक्षण
-
जांघों की त्वचा के रगड़ खाने से जलन होना काफी आम बात है, लेकिन कुछ लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए ये इंफेक्शन का भी संकेत हो सकते हैं।
-
डॉक्टर पुट्टू ने बताया है, लालिमा, जलन, फटी त्वचा, लगातार खुजली और अजीब सी गंध को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
जाघों को रगड़ने से कैसे बचाएं
-
सबसे पहले तो हल्के, आरामदायक, मुलायम और नमी सोखने वाले कपड़े पहनें।
-
दोनों जांघें आपस में न मिलें इसके लिए गर्मी के मौसम में लंबे इनरवियर पहलें।
-
जांघों और जहां भी पसीने से रैशेज हो रहे हैं उस हिस्से को सूखा रखें।
-
खुशबूदार पाउडर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से बचें, इससे जलन बढ़ सकती है।
-
घर्षण को कम करने के लिए जिंक ऑक्साइड जैसी बैरियर क्रीम लगाएं।
-
त्वचा में रगड़ लगने की स्थिति में जलन को शांत करने के लिए बर्फ की पैक का उपयोग करें।
|
पानी की बोतल में जमी बर्फ को तलवों के नीचे घुमाने से क्या फायदा होता है, सिर्फ 10 मिनट कर लें ये काम |
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)