A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यंगस्टर्स में क्यों बढ़ रही ऑटो इम्यून और हार्मोनल डिजीज की समस्याएं, स्वामी रामदेव से जानें इनसे छुटकारा पाने का तरीका

यंगस्टर्स में क्यों बढ़ रही ऑटो इम्यून और हार्मोनल डिजीज की समस्याएं, स्वामी रामदेव से जानें इनसे छुटकारा पाने का तरीका

आजकल की भाग दौर भरी जिंदगी में किसी के पास इतना वक्त भी नहीं है कि वो अपनी सेहत पर ध्यान दे सके। जिसकी वजह से लोग कम उम्र में ही ऑटो इम्यून और हार्मोनल डिजीज की समस्याओं से जुझ रहे हैं। ऐसे में स्वामी रामदेव ने बताया है कि किस तरह इन बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

 स्वामी रामदेव से जानें ऑटो इम्यून और हार्मोनल डिजीज की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाएं- India TV Hindi
स्वामी रामदेव से जानें ऑटो इम्यून और हार्मोनल डिजीज की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाएं

बचपन का कोई भी खेल हो सिर्फ खेल नहीं होता था वो हमारी चार्जिंग का वक्त होता था। खुले आसमान के नीचे घंटों दौड़ना-भागना और फिर वही एनर्जी लेकर पढ़ाई,ट्यूशन सब कुछ फुल पावर में करना एक खेल से अगले 24 घंटे की तैयारी हो जाती थी। लेकिन अफसोस अब बच्चों से लेकर बड़ों तक की फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। अब तो ज्यादातर लोगों की सुबह, सूरज की रोशनी में शुरू नहीं होती है। सब घर या दफ्तर की चारदीवारी में बंद हैं। ना छत पर जाते हैं, ना पार्क में बैठते हैं। ज्यादातर वक्त बीतता है AC ऑफिस आर्टिफिशियल लाइट्स में जो हैं सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन क्योंकि इन लाइट्स में वो UV-B किरणें ही नहीं होतीं, जो शरीर को विटामिन D देती हैं।

 

जब सूरज की रोशनी नहीं मिलती, तो शरीर विटामिन D बनाना ही बंद कर देता है। तभी तो शहरों में रहने वाले 70% लोगों में विटामिन D की कमी है क्योंकि ना तो वर्जिश ही करते हैं और ना ही सनलाइट में बैठते हैं। इसका नतीजा ये होता है कि हड्डियां जवाब देने लगी है। विटामिन डी की कमी से जोड़ों में दर्द, मसल्स वीकनेस कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है। वही आर्टिफिशियल लाइट्स का असर तो विटामिन B-12 पर भी पड़ता है। विटामिन D की तरह ही विटामिन B-12 भी हमारी नसों, दिमाग और बोन-मैरोज के लिए जरूरी है। इसकी कमी से बोन्स डेंसिटी घटने लगती है। लेकिन लोग नेचुरल उपाय की जगह सप्लिमेंट लेना आसान समझते हैं। स्टेरॉइड ले लेते हैं। जो कही से ठीक नहीं है। ऐसे में योगगुरु स्वामी रामदेव की तरह सुबह-सुबह सूरज की रोशनी में योग कर आप भी इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। यहां बाबा रामदेव से जानेंगे शरीर से विटामिन डी की कमी को कैसे दूर करें और साथ ही ये भी जानेंगे कि घुटने की समस्या दूर करने के लिए क्या करना चाहिए।

बढ़ती घुटनों की समस्या

देशभर में ज्यादातर लोग घुटने की समस्या से परेशान हैं। लगभग 15 करोड़ लोगों के घुटने खराब हैं। जबकि 4 करोड़ मरीजों को सर्जरी की जरूरत है।

घुटने खराब होने की वजह

  • मोटापा
  • शुगर
  • इंजरी
  • कार्टिलेज घिसना
  • आर्थराइटिस

रोज 30 मिनट टहलना के फायदे

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

जोड़ों में मूवमेंट

सिलोवियन फ्लूड स्टिफनेस घटता है

ज्वाइंट्स को मिलती है मजबूती

लंबी सिटिंग जॉब के कारण हो रही ये समस्याएं

रीढ़ कमजोर

मूवमेंट में कमी

पीठ-कमर में दर्द

गर्दन-कंधों में जकड़न

देर तक बैठने से होती है ये बीमारी

वैरीकोज का खरता

डीप वेन थ्रॉम्बोसिस की परेशानी

हार्ट प्रॉब्लम

डायबिटीज

भारत में गठिया के मरीजों की संख्या

भारत में 5 में से 1 को हड्डियों की बीमारी है। बुजुर्गों के साथ युवा भी गठिया के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में योग और विटामिन डी की कमी दूर कर इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

विटामिन D की कमी से होने वाली बीमारी

कमज़ोर हड्डियां

अस्थमा

हार्ट डिज़ीज़

कैंसर

डायबिटीज़

विटामिन-D का बेहतरीन सोर्स

सुबह सुबह धूप लें

डेयरी प्रोडक्ट्स

मशरूम

ऑरेंज जूस 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News