पेट की चर्बी के नुकसान: पेट के आस-पास की बढ़ती चर्बी इस समय भले ही आपको इतनी बड़ी बात न लग रही हो लेकिन, समय के साथ ये एक गंभीर स्थिति का रूप ले सकती है। दरअसल, जब आपके पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है तो ये आपके बॉडी की कई गड़बड़ियों की ओर संकेत करती है। ये बताती है कि आप बेहद गलत लाइफस्टाल जी रहे हैं, आप ज्यादा फैट का सेवन कर रहें हैं, आपके शरीर का पाचन क्रिया सही नहीं और उससे ज्यागा ज्यादा आप एक्सरसाइज नहीं कर रहे या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी को करने से बच रहे हैं। पर इससे शरीर को जो नुकसान होता है उसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। तो, जानते हैं श्रुति.के. भारद्वाज, मुख्य आहार विशेषज्ञ, ज़ाइडस हॉस्पिटल, अहमदाबाद से क्यों खतरनाक है पेट के आस-पास बढ़ती चर्बी (Hidden risks of belly fat)
क्यों खतरनाक है पेट के आस-पास बढ़ती चर्बी?
श्रुति.के. भारद्वाज बताती हैं कि आपके पेट के आसपास बढ़ रही चर्बी के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जैसे
1. टाइप 2 डायबिटीज
कई बार टाइप 2 डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा भी अधिक वजन या मोटापे के कारण हो सकता है। दरअसल आपके पेट पर बढ़ती हुई चर्बी के कारण शरीर में इंसुलिन हार्मोन के फंक्शन की बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आपके शरीर में शुगर का लेवल लगातार बढ़ता रहता है और यही बाद में डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी का कारण बन सकता है। कई मामलों में मोटापे और डायबिटीज के बीच सीधा संबंध पाया गया है इसलिए स्वस्थ वजन बनाए रखने से आपको डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचने में मदद मिल सकती है।
2. हाई बीपी का खतरा
जब आपका बैली फैट बढ़ रहा होता है तो ये शरीर की मांसपेशियों की भी जगह ले रहा होता है जिससे धमनियों का ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित रहता है। ये हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कारण बन सकता। इन दोनों ही स्थितियों में ब्लड सर्कुलेट करने में दिल पर प्रेशर पड़ता है जिससे आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती है।
Image Source : social fat near belly area is dangerous
तुरंत बंद करें ये काम
पेट के आस-पास बढ़ती चर्बी को तुरंत रोकना जरूरी है। इसके लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, व्यायाम आपके शरीर में लचीलेपन का सुधार करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। साथ ही ये हाई बीपी की समस्या से बचाता है। लेकिन, इसके लिए आपको इन चीजों से दूरी बनाने होगी। जैसे-
-तनाव बिल्कुल भी ना लें।
- अपने खान-पान में प्रोसेस्ड फूड को हटाकर फाइबर युक्त चीजों को बढ़ाएं।
- कार्बोनेटेड सोडा जैसे ड्रिंक्स और मीठे पदार्थों के सेवन से बचें।
इसके अलावा अपना ब्लड शुगर चेक करते रहें, वजन को नियंत्रित रखे। सही और बैलेंस डाइट लेने के लिए जरूरी है कि आप आहार विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही डाइट लें ताकि आप बढ़ते हुए बैली फैट पर लगाम लगा सकें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News