1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 90% लोग इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं, जान लें लक्षण नहीं तो चलना फिरना हो जाएगा मुश्किल

90% लोग इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं, जान लें लक्षण नहीं तो चलना फिरना हो जाएगा मुश्किल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 10, 2024 10:56 am IST,  Updated : Jan 10, 2024 10:56 am IST

Vitamin D Deficiency: आजकल शहरों और बंद घरों में रहने वाले ज्यादातर लोग बीमार रहने लगे हैं। खासतौर से ऐसे लोगों के शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी ज्यादा पाई जाने लगी है। डाइट में लापरवाही और धूप में कम निकलने से शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगी है। जान लें विटामिन डी की कमी के लक्षण।

Vitamin In Body- India TV Hindi
विटामिन की कमी Image Source : INDIA TV

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फैटी एसिड की मात्रा ठीक होनी चाहिए। अगर किसी एक पोषक तत्व की कमी हो जाए तो इससे पूरा शरीर बुरी तरह प्रभावित होता है। आंकड़ों की मानें तो भारत में 70 से 90 प्रतिशत लोग विटामिन डी की कमी से परेशान है। विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबू बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कई दूसरे जरूरी विटामिन को शरीर तक पहुंचाने में मदद मिलती है। विटामिन डी हड्डियों, मासंपेशियों और दांत के लिए जरूरी है। हालांकि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षणों के बारे में पता नहीं होता है। अगर समय रहते आपने विटामिन डी की कमी के लक्षणों को नहीं पहचाना तो आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है।

शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण

  1. हड्डियों और पीठ में दर्द- शरीर में विटामिन डी लो होने पर कैल्शियम अच्छी तरह नहीं पहुंच पाता है। जिससे हड्डियों, मांसपेशियों और दांतो में कैल्शियम कम हो जाता है। ऐसी स्थिति लंबे समय तक रहने से हड्डियों, जोड़ों और पीठ में दर्द की समस्या बनी रहती है। ये शरीर में विटमिन डी की कमी के लक्षण हैं।
  2. थकान- अगर आपको बिना किसी बात के हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है तो ये शरीर में विटमिन डी की कमी के संकेत हैं। अच्छी डाइट और भरपूर नींद लेने के बाद भी शरीर में कमजोरी महसूस होना शरीर में विटामिन डी कम होने के लक्षण हैं। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
  3. डिप्रेशन- कई बार बड़ी निराशा, तनाव या ऐंग्जाइटी जैसा फील होता है। ये किसी बात से है तो ठीक है अगर बिना बात के ही आपको ऐसा महसूस होता रहता है तो ये विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकते हैं। धूप नहीं निकलने और शरीर में विटामिन डी लो होने पर डिप्रेशन, मूड खराब होने जैसे लक्षण दिखते हैं।
  4. जल्दी बीमार पड़ना- अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं या सर्दी जुकाम की समस्या बनी रहती है तो ऐसा शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से भी हो सकता है। जब शरीर में विटामिन डी कम हो जाता है तो इसका सीधा असर आपकी इम्यूनिटी पर पड़ता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और आप बीमार पड़ते हैं।
  5. त्वचा और बालों पर असर- विटामिन डी लो होने पर स्किन में ड्राईनेस की समस्या बढ़ जाती है। कुछ लोगों को मुहांसे और एजिंग की समस्या शुरू हो जाती है। स्किन पर खुजली होना भी विटामिन डी की कमी के संकेत हैं। वहीं बालों का तेजी से झड़ना भी शरीर में विटामिन डी कम होने के लक्षण हैं।

Cold Water: ठंडा पानी इन बीमारियों को देता है दावत, अगर आप भी पीते हैं तो हो जाएं सावधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।