A
Hindi News हेल्थ रोज चबाएं लहसुन की 2 कलियां, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर, सेहत को मिलेगा चौतरफा लाभ

रोज चबाएं लहसुन की 2 कलियां, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर, सेहत को मिलेगा चौतरफा लाभ

Garlic Health Benefits: क्या आपने कभी सोचा है कि लहसुन आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए गार्लिक के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

लहसुन की कलियां- India TV Hindi Image Source : FREEPIK लहसुन की कलियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लहसुन में एलिसिन, मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और कॉपर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। लहसुन को पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से लहसुन की कलियों को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

बूस्ट करे इम्यूनिटी- क्या आप अपनी कमजोर इम्युनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए एक दिन में 2 लहसुन की कलियों को चबाना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन का सेवन कच्चा या फिर हल्का पकाकर किया जा सकता है।

कंट्रोल करे बीपी-कोलेस्ट्रॉल- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन की कली को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, लहसुन की कली कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी असरदार साबित हो सकती है। कुल मिलाकर लहसुन में मौजूद तत्व दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लहसुन आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी असरदार साबित हो सकता है।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद- क्या आप जानते हैं कि लहसुन को डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है? ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए लहसुन की कली का सेवन करने की सलाह दी जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह खाली पेट लहसुन की एक कच्ची कली चबाएं। आपको 1-2 से ज्यादा लहसुन की कली का सेवन नहीं करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News