ठंड का मौसम आते ही तरह तरह की चीजें खाने का मन अपने आप करने लगता है। खास बात है कि इस मौसम में आपको खाने पीने की चीजों में कई वैरायटी भी मिल जाती है। वैसे तो आपने कई लोगों से ये कहते हुए सुना होगा कि खाली पेट चीजों को नहीं खाना चाहिए। लेकिन क्या आपको ये पता है ठंड में कुछ चीजों को खाली पेट खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। इनके सेवन से आपकी सेहत अच्छी रहेगी साथ ही साथ आप कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे। जानें सर्दियों में किन चीजों को खाली पेट खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है और उससे शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं।
गुड़ के साथ ठंड में जरूर खाएं ये 5 चीजें, कब्ज के अलावा वायरल इंफेक्शन से भी रहेंगे दूर
रोज खाएं भीगे हुए बादाम
ठंड के मौसम में अगर आपको खुद को बीमार पड़ने से बचाए रहना है तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए बादाम खाएं। ये सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें मैगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आप सर्दी जुकाम से भी बचे रहेंगे।
Image Source : PINTERESTwalnuts
भीगे हुए अखरोट
बादाम की तरह अखरोट भी ठंड के मौसम में भिगोकर खाली पेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अखरोट में विटामिंस, मिनरल्स, पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है। भीगे हुए अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, बीपी को नियंत्रित करता है साथ ही दिल के लिए भी लाभदायक होता है।
ओट्स खाएं खाली पेट
सर्दियों में शरीर में एनर्जी बनाएं रखने के लिए ओट्स को खाली पेट खाने से फायदा होता है। सर्दियों के मौसम में तुरंत बनाकर गर्म ओट्स खाना स्वाद में भी अच्छा लगता है। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। खास बात है कि ओट्स में कैलोरी कम होती है और कई पोषक तत्व होते हैं जिसके कारण ये आपके वजन को भी नियंत्रित करने का काम करता है।
सेहत के लिए फायदेमंद हैं इन सब्जियों और फलों के छिलके, जरूर करें डाइट में शामिल
Image Source : Instagram/FOOD_KITCHENPapaya
पपीता
पपीता को खाली पेट खाना भी सेहत के लिए अच्छा रहता है। ऐसा करने से पेट संबंधी कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही ये आपके वजन को कंट्रोल करने में भी कारगर है।
शहद को पीएं गुनगुने पानी के साथ
वैसे तो लोग शहद का सेवन हर मौसम में करते हैं। लेकिन सर्दियों में गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से कई और लाभ होते हैं। सर्दियों में लोगों को ज्यादातर सर्दी जुकाम होने का डर रहता है। ऐसे में शहद आपको उससे बचाए रहेगा। औषधीय गुणों से भरपूर शहद में मिनरल्स, विटामिन्स, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके वजन को भी कंट्रोल करने का काम करते हैं।
Latest Health News