1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए फायदेमंद हैं इन सब्जियों और फलों के छिलके, जरूर करें डाइट में शामिल

सेहत के लिए फायदेमंद हैं इन सब्जियों और फलों के छिलके, जरूर करें डाइट में शामिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 09, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 05:14 pm IST

क्या आपको पता है कुछ सब्जियों और फलों के छिलके भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जानें ये सब्जियां और फ्रूट्स कौन से हैं जिनके छिलकों को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Orange and Potato - India TV Hindi
Orange and Potato  Image Source : INSTAGRAM/REGAL_MAGAZINE

ज्यादातर सब्जियों और फ्रूट्स को छीलकर ही बनाया और खाया जाता है। इसके बाद इनके छिलकों को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ सब्जियों और फलों के  छिलके भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यहां तक कि कुछ सब्जियां और फल ऐसे होते हैं जिनके छिलकों में सबसे ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। जो सेहत के लिए लाभदायक होता है। जानें ये सब्जियां और फ्रूट्स कौन से हैं जिनके छिलकों को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

गुड़ के साथ ठंड में जरूर खाएं ये 5 चीजें, कब्ज के अलावा वायरल इंफेक्शन से भी रहेंगे दूर

Apple
Image Source : INSTAGRAM/ALESSANDROSFORZI64Apple 

सेब 

कुछ लोग सेब को बिना छीले खाते हैं तो कुछ सेब को छिलके के साथ। अगर आप सेब को छिलके के साथ खाते हैं तो ये इसे खाने का बेस्ट तरीका है। वहीं अगर आप इसे छिलका उतारकर खाते हैं तो आप ऐसा ना करें। सेब के छिलके में क्वेरसेटिन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट होता है। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सेब के अलावा कई और फल है जिन्हें छिलके सहित खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। ये फल हैं अमरूद और नासपाती। 

आलू 
ज्यादातार लोग आलू की सब्जी छिलके उतार कर बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आलू के छिलके न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही ये आपके मेटाबॉल्जिम को मजबूती देता है। इसके साथ ही ये आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। 

Onion
Image Source : INSTAGRAM/AMRAHA1999Onion 

प्याज के छिलके भी असरदार
सब्जी में प्याज को छिलकों सहित तो नहीं खाया जा सकता। लेकिन आप प्याज के छिलकों को सूप में जरूर डाल सकती हैं। इसके लिए बस आपको इतना जरूर करना होगा कि सूप में प्याज के छिलकों को धोकर थोड़ी देर के लिए डाल दें। जब भी सूप पीएं तो प्याज के छिलकों को बाहर निकाल दें। ऐसा करने से प्याज के छिलके में निहित सारे पोषक तत्व आपको मिल जाएंगे। प्याज के छिलको में एंटी ऑक्सीडेंट और क्वेरसेटिन होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है साथ ही बीपी को कंट्रोल करने का भी काम करता है। 

हर महिला की सेहत से जुड़ी इन 5 दिक्कतों को दूर कर देगा केसर का पानी, होंगे कई और फायदे भी

संतरे के छिलके
संतरे को छिलकों सहित खाना तो मुनासिब नहीं है। ऐसे में आप इसे छीलकर ही खाएं। लेकिन संतरे के छिलकों को सुखाकर आप इसका पाउडर बना सकती हैं। इस पाउडर को दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की टैनिंग हटेगी और चेहरा भी निखरेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।