1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर महिला की सेहत से जुड़ी इन 5 दिक्कतों को दूर कर देगा केसर का पानी, होंगे कई और फायदे भी

हर महिला की सेहत से जुड़ी इन 5 दिक्कतों को दूर कर देगा केसर का पानी, होंगे कई और फायदे भी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 08:24 pm IST

जानिए महिलाओं को होने वाली कौन सी 5 समस्याओं से निजात दिलाने का काम केसर करता है।

saffron- India TV Hindi
saffron Image Source : INSTAGRAM/SAFFRON_STORE

महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में कई बदलाव आते हैं। ये बदलाव मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के होते हैं। ऐसे में महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए हर महिला को अपनी डाइट में केसर को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि केसर महिलाओं को होने वाली 5 समस्याओं से निजात दिला सकता है। इसके लिए बस महिलाओं को केसर का पानी पीना होगा। खास बात है कि केसर खाने के अलावा सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर माना जाता है। जानिए महिलाओं को होने वाली कौन सी 5 समस्याओं से निजात दिलाने का काम केसर करता है। 

बढ़े वजन को घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 सब्जियां, अपने आप घटने लगेगी चर्बी

Stomach
Image Source : INSTAGRAM/NATURES_CURES_YOUStomach 

पीरियड के दर्द को करेगा छूमंतर

हर महिला को पीरियड के दौरान दर्द जरूर होता है। बस इतना फर्क होता है कि किसी को असहनीय दर्द होता है तो कुछ महिलाओं को इतना दर्द होता है कि उनका किसी भी काम को करना मुश्किल हो जाता है। महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए केसर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड होने से पहले दर्द होने लगता है। ऐसे में महिलाएं केसर के पानी को पीना पहले से ही शुरू कर दें। केसर का पानी पेट में ऐंठन और दर्द में राहत दिलाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि अगर किसी को हैवी फ्लो होता है तो वो केसर के पानी का सेवन ना करें। 

गर्भवती महिलाओं के मूड स्विगं को करेगा ठीक
गर्भवती महिलाओं के मूड स्विंग होने की समस्या आम है। कई बार वो बहुत ज्यादा खुश हो जाती हैं तो कई बार उदास। ऐसे में महिलाएं केसर के पानी का सेवन करें। केसर पाचन के लिए भी अच्छा है और इस समस्या से भी निजात दिला देगा।

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए ट्राई करें भिंडी का ये घरेलू नुस्खा, जानें क्या है इस्तेमाल का तरीका

Pimple
Image Source : PINTERESTPimple

त्वचा संबंधी समस्याएं करेगा दूर
केसर के पानी का सेवन करने से महिलाओं की त्वचा संबंधी समस्या भी दूर हो सकती है। केसर त्वचा को हेल्दी रखने का काम करता है। इसके अलावा चेहरे से मुंहासों को दूर कर फेस पर नेचुरल ग्लो लाने का भी काम करता है। 

दूर होगी बाल टूटने की समस्या
हर मौसम में ज्यादातर महिलाओं की एक ही समस्या होती है और वो है बालों का झड़ना। कुछ महिलाओं के तो इतने ज्यादा बाल झड़ते हैं कि वो बाल काढ़ने तक से डरती हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आप केसर का पानी पीएं। केसर में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है जिससे हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 

मीठे की आदत से भी दिलाएगा निजात
खाना खाने के बाद कई लोगों को मीठा खाने की आदत होती है। इस आदत की वजह से वजन का बढ़ना लाजमी है। अगर आप मीठा खाने की आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप केसर का पानी कुछ दिनों तक पीएं। ऐसा करने से आपकी मीठा खाने की आदत चंद दिनों में छूट जाएगी। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।