ठंग की शुरुआत होते ही लोगों को खाने-पीने की चिंता सताने लगती है। सबके मन में एक सवाल होता है कि ऐसा क्या खाएं जिससे शरीर फुर्तीला रहे और वजन ना बढ़े। सर्दियों में स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने के लिए हेल्दी फूड खाना बेहद जरूरी है। ऐसे में लोग कई तरह की खाद्य सामग्रियों को खाने में शामिल करते हैं जो गर्म हो, इन्हीं खाद्य सामग्रियों में से एक है रागी। आज हम आपको बताएंगे कि रागी का सेवन करने से आपको क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिलेंगे।
एंजी एजेंट की तरह काम करता है रागी
रागी का सेवन करने से आपका स्किन लंबे समय तक यंग बना रहता है। इसमें मेथिओनिन और लाइसिन पाया जाता है। जो जरूरी अमीनो एसिड तत्व हैं और स्किन को झुर्रियों और एजिंग के लक्षणों से बचाते हैं। इसके अलावा शरीर में विटामिन डी की कमी को भी पूरा करने में रागी सहायक है।
एनीमिया रोगियों के लिए वरदान है रागी
रागी में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो एनीमिया के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा लो हिमोग्लोबिन की समस्या से परेशान लोगों को भी रागी का सेवन करना चाहिए। आप रागी का इस्तेमाल आटे के रूप में, अंकुरित करके या फिर कोई अन्य डिश के रूप में भी कर सकते हैं।
Image Source : INSTAGRAM/prisetembaleWEIGHT LOSS
वजन नियंत्रित करने में सहायक है रागी
वेट लॉस की समस्या आम है। कई लोग इससे काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में डाइट पर खास ध्यान देना पड़ता है। वजन कम करने में रागी का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। रागी में भारी मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने के बाद पेट ज्यादा समय तक भरा-भरा रहता है। जिससे भूख कम लगती है और वजन कम होने में मदद भी मिल सकती है।
Image Source : INSTAGRAM/siridhyanyaupharadarshini RAGI
कैल्शियम से भरपूर है रागी
शरीर में हड्डियों में मजबूती देने के लिए कैल्शियमं बहुत जरूरी होता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि 100 ग्राम रागी में 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसलिए रागी के सेवन से आपकी बॉडी को भरपूर कैल्शियम मिल सकता है। इससे हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी दूर हो जाएगी। सर्दियों में आप अपने डाइट में रागी से बने फूड्स को जरूर शामिल करें।
Latest Health News