1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्ट्रॉबेरी में छिपा है सेहत का खजाना, वजन घटाने से स्ट्रेस कम करने तक, जानिए इसके अनेक लाभ

स्ट्रॉबेरी में छिपा है सेहत का खजाना, वजन घटाने से स्ट्रेस कम करने तक, जानिए इसके अनेक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2021 01:22 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 01:23 pm IST

स्ट्रॉबेरी का फल और फ्लेवर सभी को पसंद होता है। ये मीठा और रसीला फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। हम आपको बताएंगे स्ट्रॉबेरी खाने से आपको क्या-क्या फायदा मिल सकता है। पढ़िए ये खबर...

STRAWBERRY - India TV Hindi
STRAWBERRY  Image Source : INSTAGRAM/#FRUITSTRAWBERRY

लाल रंग के मीठे और रसीले स्ट्रॉबेरी के फल को लोग बड़े चाव से खाते हैं। स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है। इस फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर, आयोडीन, फोलेट, ओमेगा 3, पौटाशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटीमिन बी और सी के गुणों से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन शरीर को कई बीमारीयों से लड़ने की ताकत देता है। आमतौर पर स्ट्रॉबेरी को कच्चा ही खाया जाता है। इसके अलावा इसे टॉपिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानतें हैं कि स्ट्रॉबेरी का सेवन आपके सेहत के लिए कैसे लाभदायक है? 

स्ट्रॉबेरी खाने से घटता है वजन 

एक कप स्ट्रॉबेरी में 53 कैलोरी होती है। इसमें भरपूर फाइबर भी होता है, जिससे इसको खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है और आप अनहेल्दी स्नैक खाने से बच जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी आपका मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है।

किचन में रखें इन सामानों से चेहरा चमकाएं, बालों को घना करने के लिए ये औषधियां अपनाएं

स्ट्रेस कम करता है स्ट्रॉबेरी 

इसका सेवन मूड को लाइट बनाए रखता है। जिससे आपको पॉजिटिव एनर्जी  मिलती है और आप फ्रेश फील करते हैं। जिससे आपको स्ट्रेस नहीं होता है। 

स्ट्रॉबेरी खाने से बूस्ट होती है इम्युनिटी  

स्वस्थ रहने के लिए अच्छी इम्युनिटी होना बेहद जरूरी है। इसके स्ट्रॉबेरी का सेवन करें, स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।   

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।