सरसों का साग: सर्दियों में लोग सरसों का साग खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि लोग इस साग को लोग क्यों ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इसे मौसम में इसे खाने के क्या फायदे हैं। तो, बता दें कि सरसों का साग इस मौसम का सुपरफूड है। दरअसल, इस साग की प्रकृति गर्म होती है और इसे खाने से कई मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। ये इम्यूनिटी बूस्टर है और शरीर को कई मौसमी बीमारियों से बचा सकता है। इसके अलावा भी इस साग को खाने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
सर्दियों में सरसों का साग खाने के फायदे-Sarson ka saag benefits in hindi
1. सर्दी-जुकाम से बचाता है सरसों का साग
सरसों का साग सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है। ऐसा इसलिए कि इस साग में विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई होता है। साथ ही इसमें मैंगनीज और फोलेट होता है जो कि शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और मौसमी बीमारियों से बचाने में मददगार है।
2. जोड़ों की समस्याओं के लिए फायदेमंद
सर्दियों में सरसों का साग जोड़ों की समस्याओं जैसे गठिया और जोड़ों के दर्द से बचाव में मदद करता है। ये साग एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और जोड़ों के दर्द को दर्द को कम करने और गठिया से बचाव में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों में दर्द से जुड़ी दिक्कत है उनके लिए भी इसका सेवन फायदमेंद है।
Image Source : social sarson ka saag benefits
3. अस्थमा में फायदेमंद
सरसों के साग में विटामिन सी होता है, जो हिस्टामाइन के टूटने में सहायता करता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम होता है जो कि ब्रोन्कियल मार्ग और फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये इम्यूनिटी बढ़ाता है और अस्थमा को ट्रिगर करने से रोकता है। इसलिए अस्थमा के मरीज को ये खाना चाहिए।
4. दिल के लिए अच्छा है
दिल के लिए सरसों का साग खाना फायदेमंद है। ये साग मैग्निशियम और पोटेशियम से भरपूर है जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखता है और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। ये आपके बीपी को बैलेंस करता है और इसे मैनेज करने में मदद करता है। इस प्रकार से ये साग दिल के लिए भी अच्छा है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News