1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है सर्वाइकल पेन? जानें कारण और बचाव के उपाय

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है सर्वाइकल पेन? जानें कारण और बचाव के उपाय

 Published : Dec 11, 2023 11:58 am IST,  Updated : Dec 11, 2023 11:58 am IST

Cervical pain in winter: सर्दियों में सर्वाइकल पेन की समस्या तेजी से बढ़ जाती है। लेकिन, ज्यादातर लोग इसके कारणों के बारे में नहीं जानते और दर्द से लगातार परेशान रहते हैं। ऐसी स्थिति में आप इन उपायों को आजमा सकते हैं जो कि कारगर तरीके से काम करते हैं।

 cervical pain - India TV Hindi
cervical pain Image Source : SOCIAL

Cervical pain in winter: सर्दियां आने के साथ सर्वाइकल पेन की समस्या तेजी से बढ़ जाती है। कई बार तो एक ऐसी स्थिति आ जाती है कि लोगों का उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता। लेकिन, ज्यादातर लोग ये समझ ही नहीं पाते कि ये दिक्कत सर्दियों में क्यों बढ़ गई है और इससे कैसे बचा जाए। तो, बता दें कि सर्दियों में खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से लोगों में सर्वाइकल पेन की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा तापमान का गिरना मांसपेशियों के कामकाज को भी प्रभावित करता है। इसके अलावा भी सर्दियों में सर्वाइकल पेन के कई कारण और उपाय हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है सर्वाइकल पेन-Does cervical pain increase in winters in hindi

सर्दियों में सर्वाइकल पेन की समस्या इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि तापमान गिरने के साथ फिजिकल एक्टिविटी कम होने लगती है, ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ने लगता है और इसकी वजह सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। होता ये है कि ब्लड सर्कुलेशन जब धीमा पड़ता है तो शरीर का तापमान कम होने लगता है और मांसपेशियों में अकड़न और दर्द बढ़ने लगता है। 

सर्दियों में लोग हो रहे हैं हार्ट अटैक का शिकार, बाबा रामदेव के इन आयुर्वेदिक मंत्रों से आपके दिल की सेहत होगी दुरुस्त

इसके अलावा ठंडी हवा हमारे तंत्रिका तंत्र को ट्रिगर करती है, जिससे हमारी मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, हमारी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और रक्त प्रवाह सीमित हो जाता है। गर्मी के नुकसान को कम करने के लिए यह हमारे शरीर की एक और प्राकृतिक प्रतिक्रिया है। लेकिन बदले में, खराब ब्लड सर्कुलेशन मांसपेशियों में दर्द का कारण बनता है, इसलिए गर्दन में दर्द होता है। इस प्रकार से ये सर्वाइकल पेन का कारण बनता है।

आसानी से कंट्रोल हो जाएगा आपका शुगर लेवल, बस डायबिटीज में करें इस मसाले का सेवन

सर्दियों में सर्वाइकल पेन से कैसे बचें? 

सर्दियों में सर्वाइकल पेन से बचने के लिए सबसे पहले तो रोजाना हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। दूसरा, फिजिकल एक्टिविटी से बिलकुल भी न बचें क्योंकि इससे शरीर में गर्माहट आती है, ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और सर्वाइकल पेन की समस्या से बचाव होता है। इतना ही नहीं गुड़ और अजवाइन जैसे फूड्स का सेवन जरूर करें क्योंकि इससे आपके शरीर में गर्मी बनी रहती है। साथ ही ये एंटीइंफ्लेमेटरी भी है जो कि  

दर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा ऊंचे तकिए पर न सोएं और उपचार के लिए एक अच्छे एक्सपर्ट से बात करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।