बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं, विशेषकर जोड़ों की मजबूती और लचीलापन कम होने लगता है। लेकिन यदि जीवनशैली में हल्के व्यायाम (low-impact exercises) को नियमित रूप से शामिल करें, तो न केवल जोड़ों को मज़बूत बनाए रख सकते हैं, बल्कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी बेहतर ढंग से जी सकते हैं। ऐसे में मुंबई में स्थित Alyve Health में न्यूट्रिशनिस्ट और योगा ट्रेनर तान्या खन्ना बताती हैं कि नियमित रूप से हल्के और सुरक्षित व्यायाम करने से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें ये एक्सरसाइज़:
-
हल्का चलना (Brisk Walking): हर दिन 20–30 मिनट की सैर जोड़ों पर अधिक दबाव डाले बिना उन्हें सक्रिय रखती है। यह घुटनों, टखनों और कूल्हों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद होता है।सुबह या शाम को खुली हवा में चलना मानसिक ताजगी भी देता है.
-
योग और स्ट्रेचिंग (Yoga and stretching): धीमी गति वाले योग आसन जैसे बालासन, त्रिकोणासन और मरजारी आसन जोड़ों की गतिशीलता बढ़ाते हैं और तनाव घटाते हैं। रोज़ाना 30-40 मिनट का योग दिनभर की अकड़न और जकड़न को दूर करता है.
-
साइकिल चलाना (Cycling): साइकिल घुटनों के लिए कम दबाव वाला व्यायाम है जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है और शरीर की सहनशक्ति बढ़ाता है.
-
सीढ़ियाँ चढ़ना (Stair Climbing): सीढ़ियाँ चढ़ना जांघों और कूल्हों की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। हल्की गति और संतुलन के साथ किया जाए तो यह एक प्रभावी लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज बन जाती है।1-2 फ्लोर से शुरू करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं
-
टेबल/चेयर एक्सरसाइज़ (Chair Yoga & Desk Exercises): बुज़ुर्गों या अधिक वजन वाली महिलाओं के लिए बैठकर किए जाने वाले व्यायाम बहुत प्रभावी होते हैं। इनमें ankle rotations, knee extensions और arm circles शामिल हो सकते हैं।यह दिनभर बैठे रहने के दुष्प्रभावों को कम करता है।
एक्सरसाइज़ करते समय बरतें ये सावधानियां:
व्यायाम से पहले और बाद में हल्की स्ट्रेचिंग ज़रूरी है. अचानक कोई तेज़ या ज़्यादा व्यायाम न करें। पानी पीते रहें और शरीर की सीमाओं का सम्मान करें। यदि कोई पुरानी जोड़ों की समस्या है, तो चिकित्सकीय सलाह लेकर ही व्यायाम करें
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Health News