1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या है वाटर रिटेंशन जिसकी वजह से शरीर में आने लगती है सूजन, जानिए हो सकती हैं कौन सी समस्याएं और बचाव के उपाय

क्या है वाटर रिटेंशन जिसकी वजह से शरीर में आने लगती है सूजन, जानिए हो सकती हैं कौन सी समस्याएं और बचाव के उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 24, 2025 08:05 pm IST,  Updated : May 24, 2025 08:05 pm IST

वॉटर रिटेंशन का मतलब है शरीर के अंदरूनी भागों में पानी का भरना। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के ऊतकों में जरूरत से ज्यादा पानी जमा हो जाता है। इसकी वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन आ जाती है, जैसे पैरों, टखनों, हाथों या चेहरे पर।

क्या है वाटर रिटेंशन- India TV Hindi
क्या है वाटर रिटेंशन Image Source : SOCIAL

वॉटर रिटेंशन (Water Retention) होने पर हमारे शरीर के अंगों में पानी जमा हो जाता है, जिससे शरीर के कुछ हिस्सों जैसे हाथ, पैर, चेहरे और पेट की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। शारदा अस्पताल  में स्थित वरिष्ठ सलाहकार-आंतरिक चिकित्सा,डॉ. श्रेय श्रीवास्तव के मुताबिक़ जब हमारा शरीर मिनिरल्स के लेवल को संतुलित नहीं कर पाता है तो उस वजह से शरीर के टिशूज़ में पानी जमने लगता है और शरीर के अंग फूलने लगते हैं। इस अवस्था में पैरों, एड़ियों और टखनों में भयंकर दर्द भी होने लगता है। चलिए जानते हैं इस स्थिति में कौन सी बीमारियां हो सकती हैं और इससे अपना बचाव कैसे करें?

क्या है वाटर रिटेंशन?

वॉटर रिटेंशन का मतलब है शरीर के अंदरूनी भागों में पानी का भरना। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के ऊतकों में जरूरत से ज्यादा पानी जमा हो जाता है। इसकी वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन आ जाती है, जैसे पैरों, टखनों, हाथों या चेहरे पर। यह समस्या महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण ज्यादा देखने को मिलती है, खासकर पीरियड्स से पहले या प्रेग्नेंसी के दौरान। इसके अलावा, ज्यादा नमक खाना, कम पानी पीना, लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहना, हार्ट, किडनी या लिवर से जुड़ी बीमारियां भी इसकी वजह हो सकती हैं।

वाटर रिटेंशन से हो सकती हैं ये बीमारियां:

वाटर रिटेंशन से शरीर भारी महसूस करता है, जोड़ों में अकड़न हो सकती है और वजन तेजी से बढ़ सकता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्या या हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

क्या है बचाव के उपाय?

इससे बचने के लिए अपने खाने में नमक की मात्रा कम करें, पर्याप्त पानी पिएं, रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें और बहुत देर तक एक ही स्थिति में न बैठें। अगर सूजन लगातार बनी रहती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। सही दिनचर्या और खानपान से वाटर रिटेंशन को रोका जा सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।