1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना वायरस: 1 घंटे में करीब 16 बार चेहरे तो छूते हैं आप, जानें कैसे ख़ुद को बचाएं

कोरोना वायरस: 1 घंटे में करीब 16 बार चेहरे तो छूते हैं आप, जानें कैसे ख़ुद को बचाएं

कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। इसके साथ ही इससे बचने के लिए अपने हाथ, मुंह और आंखो को छूने से बचना को कहा गया है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus

हम रोजाना अपना चेहरे को कई बार छूते हैं। नाक में खुजली, थकी हुई आंखें, अपने मुंह को अपने हाथ के पीछे से पोंछना ऐसी सभी चीजें हैं जो  हम बिना सोचे करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि चेहरा को बार-बार छूने से फ्लू-कोल्ड वायरस के कारण होने वाले इंफेक्शन की बढोत्तरी होती है। ऐसे में अगर कोरोना वायरस की बात हो रही हो तो हमें और भी ज्यादा सतर्क रहना पड़ता है। 

मुंह और आंखें एक ऐसा एरिया है जहां से कोरोना वायरस सबसे ज्यादा शरीर में एंट्री करते हैं। चेहरे पर कोरोना वायरस हमारे हाथों के बार-बार छूने के कारण ही होता है। 

2 रास्ते जिसके कारण अधिक होता है इंफेक्शन
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है। ऐसा तब होता है जब कोई संक्रमित व्यक्ति छींक और खांसता है। ऐसे में उनके मुंह से निकलने वाली बूंदे में यह वायरस पाया जाता है। जिसके कारण दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है। जिसके बाद इन्हीं हाथों से अपने आंखों और चेहरे को छूता है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति से जितनी दूरी हो उतनी बना कर रखें। 

क्या हम अपने चेहरे को हर वक्त है छूतें?
वैज्ञानिकों ने कई ऐसे व्यक्तियों के ऊपर रिसर्च की है जो अपने चेहरे को बार-बार छूते है। 

साल 2008 में आईं स्टडी के अनुसार, 10 लोगों को अकेले 3 घंटे के लिए ऑफिस के वातावरण में अकेले छोड़ दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि उन्होंने प्रति घंटे औसतन 16 बार अपने चेहरे को छुआ।

कोरोना वायरस 18 मार्च लेटेस्ट अपडेट्स: कोविड-19 से लड़ने के लिए पूरी दुनिया में की जा रही हैं कोशिशें

वहीं साल 2015 में आईं स्टडी के अनुसार, आस्ट्रेलिया के एक विश्वविद्यालय में 26 मेडिकल छात्रों को देखा कि वे प्रति घंटे 23 बार उनके चेहरे को छूते थे। चेहरे के लगभग आधे हिस्से में मुंह, नाक या आंखें शामिल थीं, जो हमारे शरीर में प्रवेश करने के लिए वायरस और बैक्टीरिया के लिए सबसे आसान मार्ग हैं।

यहां तक कि मेडिकल प्रोफेसर जिन्हें बेहतर पता होता है कि चेहरा छूने से काफी नुकसान है। फिर भी उन्होंने अपने चेहरे को 2 घंटे में औसतन 19 बार छुया। 

रिसर्चः कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा A ब्लड ग्रुप वालों को खतरा!

कैसे इस आदत से पाएं छुटकारा
अमेरिका के हंटले शहर के नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन अस्पताल के डॉक्टर जेकरी सिकोरा ने कोरोना वायरस से बचने के कुछ टिप्स बताए है। 

उन्होंने कहा, ''अपने हाथों को अपने चेहरे से दूर रखने के इरादे के बारे में सावधान रहें। बस एक छोटी सी रुकावट आपको अपने हाथों के बारे में अधिक जानने में मदद मिलेगी कि आखिर वह क्या कर रहा है। 

  • आप ऑफिस या घर में एक छोटा सा नोट अपने सामने लगा सकते है। जो आपके हाथों को चेहरे तक जाने से रोक सकता है। 
  • अपने हाथों को जितना हो सकते उतना बिजी रहें। अगर आप टीवी देख रहे हैं तो अपने हाथों को कपड़े तहाने या फिर किसी अन्य काम में बिजी रख सकते है।
  • उन्होंने आगे कहा कि आप चाहे तो हैंड सैनिटाइजर या साबुन का इस्तेमाल कर खुद को याद दिला सकते है कि हाथों को चेहरे से दूर रखना है। 
  • यदि आप किसी मीटिंग में या क्लास में बैठे हैं, तो आप अपनी उंगलियों को एक साथ रखने और उन्हें अपनी गोद में रखें। 
  • अगर आप ये उपाय करने के बाद भी अपने चेहरे को थूने से नहीं रोक पा रहे है तो अच्छा है कि आप हाथों में ग्लव्स पहन लें।
  • सिकोरा ने कहा कि जब आप लोगों के बीच या फिर ऐसी जगह जा रहे है जहां आप ज्यादा से ज्यादा सरफेस को छुएंगे तो ऐसे में आप ग्लव्स पहनें और घर पहुंचते ही इन्हें उतार दें। 

Latest Health News