1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार के 10 ऐतिहासिक कदम, इनमें निकला बड़ा दम

मोदी सरकार के 10 ऐतिहासिक कदम, इनमें निकला बड़ा दम

नई दिल्ली: लोगों की उम्मीदों पर सवार होकर लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली मोदी सरकार ने बीते एक साल में कुछ ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाएं जिन्हें लोगों ने हाथों हाथ लिया। फिर

स्वच्छ भारत अभियान-

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद हाथ में झाड़ू उठाकर स्वच्छा मुहिम को एक नया बल दिया। मोदी ने यह योजना देशभर को स्वच्छ बनाने और लोगों को हाइजीन के प्रति जागरुक करने के लिए उठाई। यह योजना इतनी सफल रही कि इसमें कार्पोरेट जगत की बड़ी हस्ती अनिल अंबानी समेत बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे शामिल हुए। मोदी के इस अभियान ने कई दिनों तक ट्विटर पर ट्रेंड भी किया।

यूरेनियम मसला-

परमाणु कार्यक्रम के मद्देनजर करीब चार दशक पहले कनाडा से खराब हुए द्विपक्षीय संबंधों में बहाली देखने को मिली। दोनों देशों के बीच एक अहम करार हुआ जिसने यूरेनियम के संबंध में भारत की तंगहाली को काफी हद तक कम करने की कोशिश की। दोनों देशों के बीच हुए करार के मुताबिक कनाडा भारत को करीब 5 साल तक तीन हजार मीट्रिक टन यूरेनियम की आपूर्ति करेगा। समरिक भागीदारी के तहत की जाने वाली यह आपूर्ति करीब 25.4 करोड़ डॉलर की होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें इंश्योरेंस सेक्टर में मिली बड़ी राहत

Latest India News