1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 24 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

24 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय खबरें- भावुक हुए CJI टीएस ठाकुर, अधिवेशन में मौजूद थे पीएम मोदी भारत के चीफ जस्टिस (CJI) टीएस ठाकुर आज उस वक्त भावुक हो गए जब वो मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीशों के

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें-

भावुक हुए CJI टीएस ठाकुर, अधिवेशन में मौजूद थे पीएम मोदी

भारत के चीफ जस्टिस (CJI) टीएस ठाकुर आज उस वक्त भावुक हो गए जब वो मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीशों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। सीजेआई बोलते बोलते अचानक भावुक हो गए और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाए। आगे पढ़ें

PM मोदी बोले दिल्ली ही देश है, इस भ्रम में से बाहर आना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के मौके पर कहा कि दिल्ली ही देश है, हमें इस भ्रम से बाहर आना चाहिए। उन्होंने यहा पर कहा कि सामान्य रुप से पंचायती राज दिवस दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ करता था, कुछ प्रतिनिधि आते थे यही परंपरा चलती थी। पीएम मोदी ने यहां पर गांव के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करने के साथ यह भी बताया कि इस बार की सरकार ने अपने बजट में गावों के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। आगे पढ़ें

कन्हैया का दावा, मुंबई से पुणे जाने वाली फ्लाइट में गला दबाने की कोशिश

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आज कहा कि पुणे से मुंबई जाने वाले एक विमान में एक सहयात्री ने उन पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जिसकी पहचान मानस ज्योति डेका के तौर पर हुई है। आगे पढ़ें

पंचायती राज व्यवस्था हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में देश को संबोधित किया। PM मोदी आज 19वीं बार 'मन की बात' करते हुए कहा कि, पंचायती राज व्यवस्था हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी बन गई है और इसी संदर्भ में ग्राम कैसे आत्मनिर्भर बने, अपनी योजना कैसे बनाये इस दिशा में ठोस पहल की जा रही है। आगे पढ़ें

विजय माल्या को तगड़ा झटका, विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट किया रद्द

शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत सरकार ने बड़ा झटका दिया है। विदेश मंत्रालय ने माल्या का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट एक्ट, 1967 की धाराओं 10(3)(c) और 10(3)(h) के तहत ये कार्रवाई की है। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी

उत्तर कोरिया ने शनिवार को पूर्वी सागर में पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) दागी। किम जोंग-उन ने पनडुब्बी के जरिये बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण सफलता है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि इस प्रोजेक्टाइल को पूर्वी सागर में अपराह्न लगभग 6.30 बजे उत्तर कोरिया की पनडुब्बी से दागा गया है। आगे पढ़ें

2021 में मंगल पर पहुंचने की उम्मीद: चीन

चीन को उम्मीद है कि मंगल ग्रह पर पहुंचने के उसके महत्वाकांक्षी मिशन की तैयारी साल 2020 के आसपास पूरी हो जाएगी और 2021 में उसका अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह पर पहुंच जाएगा। उसी साल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अपनी स्थापना की एक शताब्दी पूरी होने का जश्न भी मनाएगी। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

एक मई से लागू होगी ‘एक कर्मचारी एक EPF खाता योजना’

अगर आपका पीएफ कटता है तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब हर बार नौकरी चेंज करने पर नया पीएफ खाता खोलने और पुराने पीएफ खाते से पैसा ट्रांसफर और विड्रॉल का झंझट खत्‍म हो जाएगा। आगे पढ़ें

ब्रिटेन की मतदाता सूची में माल्या का नाम, लेडीवॉक में कर रहे हैं ठाठ

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या का नाम ब्रिटेन की मतदाता सूची में है। यहां उनका मकान है और स्थायी पते में इसका जिक्र है। आगे पढ़ें

ताकतवर, लेकिन RBI तीन लोगों से कम है रघुराम राजन का वेतन

भारतीय अर्थव्यवस्था को अंधों में काना राजा बताने के अपने बयान की वजह से हाल में विवादों के घेरे में आए रघुराम राजन रिजर्व बैंक में बेशक सबसे ताकतवर अधिकारी हैं, लेकिन वह सबसे अधिक वेतन पाने वाले नहीं हैं। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

Bollywood बोला Happy B'day वरुण

अभिनेता वरुण धवन के जन्मदिन पर अनिल कपूर, आयुष्मान खुराना, हुमा कुरैशी और करण जौहर जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आगे पढ़ें

मैं कभी पुरस्कार लेने के बारें में नहीं सोचती: सनी लियोन

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' को लेकर काफी उत्साहित हैं। जैसमीन मोसेस डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी और तनुज वीरवानी के बीच काफी हॉट सीन फिल्माए गए हैं। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

ओलंपिक में सलमान को भारत का ब्रांड एंबैसडर बनाने पर बरपा हंगामा, योगेश्वर दत्त नाराज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को रियो ओलंपिक में भारत का ब्रांड एंबैसडर बनाया जाना विवादों के घेरे में आ गया है। कुश्ती खिलाड़ी योग्शेवर दत्त ने ट्वीट के जरिए इस फैसले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। योगेश्वर के इस विरोध में मशहूर धावक मिल्खा सिंह भी उनका साथ दे रहे हैं। आगे पढ़ें

‘क्रिकेट के भगवान’ के बारे में जानें ये खास बातें

सचिन तेंदुलकर करीब 16 साल की उम्र में जब पहली बार टेस्ट मैच बल्ला लेकर उतरे थे, तो कौन जानता था कि यह खिलाड़ी एक दिन ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में जाना जाएगा। ये तमग़ा सचिन ने बेहद कड़ी मेहनत और सालों की कड़ी साधना के बाद हासिल किया है। आगे पढ़ें

Latest India News