1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ताकतवर, लेकिन RBI तीन लोगों से कम है रघुराम राजन का वेतन

ताकतवर, लेकिन RBI तीन लोगों से कम है रघुराम राजन का वेतन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2016 06:26 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 06:26 pm IST

भारतीय अर्थव्यवस्था को अंधों में काना राजा बताने के अपने बयान की वजह से हाल में विवादों के घेरे में आए रघुराम राजन रिजर्व बैंक में बेशक सबसे ताकतवर अधिकारी हैं, लेकिन वह सबसे अधिक वेतन पाने वाले नहीं हैं।

Raghuram Rajan
- India TV Hindi
Raghuram Rajan

नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था को अंधों में काना राजा बताने के अपने बयान की वजह से हाल में विवादों के घेरे में आए रघुराम राजन रिजर्व बैंक में बेशक सबसे ताकतवर अधिकारी हैं, लेकिन वह सबसे अधिक वेतन पाने वाले नहीं हैं।

रिजर्व बैंक द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के तहत जो ब्योरा दिया गया है उसके अनुसार केंद्रीय बैंक के गवर्नर राजन का मासिक वेतन 1,98,700 रुपए बैठता है। इसमें 90,000 रुपए का मूल वेतन, 1,01,700 रुपए का महंगाई भत्ता तथा 7,000 रुपए अन्य के शामिल हैं।

रिजर्व बैंक द्वारा अपने कर्मचारियों के मासिक वेतन भत्तों के बारे में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार तीन अन्य अधिकारियों का मासिक वेतन राजन से अधिक है। इनमें गोपालकृष्ण सीताराम हेगड़े (4 लाख रुपए), अन्नामलाई अरापुल्ली गाउंदर (2,20,355) तथा वी कंडासामी (2.1 लाख) शामिल हैं।

ताजा ब्योरा रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर आरटीआई कानून के तहत डाला गया है। यह ब्योरा जून-जुलाई, 2015 की अवधि का है। यह पता नहीं चल सका कि अन्य तीनों लोग रिजर्व बैंक मैं अभी हैं या नहीं। हालांकि, रिजर्व बैंक ने मासिक वेतन के साथ संबंधित अधिकारी के पद के बारे में नहीं बताया है। हेगड़े पूर्व में प्रमुख कानूनी सलाहकार के पद पर रह चुके हैं। हेगड़े और कंडासामी के कुल वेतन में मूल वेतन या महंगाई भत्ता शामिल नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत