'आज की बात': देखें आज की बड़ी ख़बरें
1. बातचीत से पहले पाकिस्तान की ना'पाक' चाल पाकिस्तान ने आज फिर दिखाने की कोशिश की कि वो NSA लेवल की बातचीत को लेकर सीरियस नहीं है। पिछली बार पाकिस्तान ने जो गलती की उसे

1. बातचीत से पहले पाकिस्तान की ना'पाक' चाल
पाकिस्तान ने आज फिर दिखाने की कोशिश की कि वो NSA लेवल की बातचीत को लेकर सीरियस नहीं है। पिछली बार पाकिस्तान ने जो गलती की उसे आज जानबूझ कर फिर दोहराया। 23-24 अगस्त को अजीत डोभाल और सरताज अजीज की मीटिंग होनी है। पाकिस्तान के हाईकमिश्नर अब्दुल बासित ने उसी दिन यानि 23 अगस्त को हुर्रियत के हार्डलाइनर नेता सैयद अली शाह गिलानी को दिल्ली आने की दावत दी है। गिलानी ने पाकिस्तान के इनविटेशन को एक्सेप्ट कर लिया है।
सैयद अली शाह गिलानी और सरताज अजीज की 24 अगस्त को मुलाकात होगी जबकि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारुख और हुर्रियत के दूसरे नेता 23 तारीख को सरताज अजीज के रिसेप्शन के दौरान मौजूद रहेंगे।
मुलाकात का न्योता कबूल करने से पहले मीरवाइज उमर फारुख ने आज हुर्रियत लीडर्स की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में बातचीत का एजेंडा तय किया। जेकेएलएफ के लीडर यासीन मलिक को भी अब्दुल बासित ने फोन किया है और दिल्ली आने के लिए न्योता दिया है।
यह भी पढ़े- NSA मीटिंग से पहले पाक ने फिर भेजा अलगाववादी नेताओं को न्यौता
पिछले साल भारत ने पाकिस्तान से बातचीत का रास्ता इसलिए बंद किया था क्योंकि उसने हुर्रियत के नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया था। पाकिस्तान ने फिर वही किया है तो फिर इस बार भारत पाकिस्तान से बात कैसे करेगा। अगर सरकार अब भी NSA लेवल की मीटिंग करती है तो जनता को क्या जबाव देगी। साल भर में ऐसा क्या बदल गया कि पाकिस्तान अपनी हरकत दोहराए। उन्ही हुर्रियत के नेताओं से बात करे और फिर भी बातचीत जारी रहे।
2. कश्मीर के स्कूल में राष्ट्रगान गाने से रोका
जम्मू कश्मीर में एक स्कूल में टीचर ने बच्चों को नेशनल एंथम गाने से रोका इसके खिलाफ आज स्कूली बच्चे सड़कों पर उतरे टीचर्स के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बच्चों ने आरोप लगाया है कि मॉर्निंग एसेंबली के दौरान तीन टीचर्स ने उन्हें नेशनल एंथम गाने से रोक दिया और उन्हें राष्ट्रगान के वक्त बैठा दिया। जब बच्चों ने ऐसा करने की बजह पूछी तो टीचर ने कहा कि अगर नेशनल एंथम दोबारा गाया तो जान खतरे में पड जाएगी। बच्चों ने बताया कि कुछ टीचर्स ने नेशनल एंथम गाने के कारण उनकी पिटाई भी कर दी।
ये मामला डोडा में भागवा इलाके के हायर सेकंडरी स्कूल का है। बच्चों ने भी नेशनल एंथम गाने से रोकने वाले टीचर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बच्चों ने स्कूल से डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस तक 15 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला। स्टूडेंट्स ने डीसी ऑफिस के सामने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
छात्रों का कहना है कि स्कूल में नेशनल एंथम पहले बंद था। पंद्रग अगस्त को दोबारा शुरु हुआ लेकिन आज जब राष्ट्रगान गाने लगे तो टीचर्स ने मना कर दिया। केंद्र सरकार ने इस पूरी घटना पर सख्त ऐतराज जताया है। सरकार ने कहा कि ये हर्गिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े- राष्ट्रपति प्रणब पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद काम पर लौटे
3. बिहार चुनाव में नीतीश के लिए चुनाव प्रचार करेंगे केजरीवाल
आज अरविन्द केजरीवाल ने नीतीश कुमार से वादा किया कि बिहार इलैक्शन में नीतीश के लिए प्रचार करेंगे। नीतीश जब भी बुलाएंगे जहां भी बुलाएंगे वो जरूर जाएंगे। दिल्ली में नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल एक मंच पर थे। दिल्ली सरकार ने बिहार सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नीतीश कुमार को चीफ गेस्ट बनाया हालांकि प्रोग्राम कल्चरल था। लेकिन पूरी तरह सियासी नजर आया। नीतीश कुमार और केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर अटैक किए। एक दूसरे की तारीफ की और आगे भी साथ देने का वादा किया।
इसके बाद नीतीश कुमार ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की साथ में ये भी कह दिया कि मोदी ने जिस स्पेशल पैकेज का ऐलान किया है। उससे काम नहीं चलेगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहिए।
केजरीवाल ने माइक संभाला तो उन्होंने भी बिहार इलैक्शन की बात की मोदी पर वादाखिलाफी का इल्जाम लगाया। केजरीवाल ने कहा न तो मोदी काला धन वापस लाए न मंहगाई कम की। अब बिहार के सवाल लाख करोड़ के पैकेज का एलान किया है लेकिन बिहार को सवा रूपया भी नहीं देंगे।
यह भी पढ़े- लालू प्रसाद ने की नरेंद्र मोदी की मिमिक्री देखे वीडियो
4. पटेल समाज को नौकरियों में आरक्षण की मांग
गुजरात में पटेल समाज को सरकारी नौकरियों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में रिजर्वेशन की डिमांड को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। इसका नेतृत्व हार्दिक पटेल नाम का नौजवान कर रहा है। 22 साल के हार्दिक पटेल ने 25 अगस्त को अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट पर बड़ी रैली करने का ऐलान किया है। इसमें 20 लाख लोगों के आने की दावा किया जा रहा है। हालांकि अहमदाबाद नगर निगम और पुलिस ने हार्दिक को फिलहाल रिवर फ्रंट पर रैली की इजाजत नहीं दी है। इसके खिलाफ हार्दिक के पांच साथी अनशन पर बैठ गए हैं। इससे पहले सोमवार को हार्दिक पटेल की रैली में करीब साढ़े चार लाख लोगों की भीड़ उमड़ी थी।
यह भी पढ़े- मुलायम का विवादित बयान कहा रेप एक करता है 4 बदनाम हो जाते हैं
5. FTII में छात्रों की गिरफ्तारी पर सियासत तेज
पुणे में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के डारेक्टर के साथ बदसलूकी करने वाले पांच स्टूडेंट्स को कल देर रात गिरफ्तार किया गया और आज अदालत ने उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। हालांकि स्टूडेंट्स की गिरफ्तारी पर सियासत भी शुरू हो गई। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी ने छात्रों की आधी रात में गिरफ्तारी पर सवाल उठाया उन्होंने ट्वीट किया कि हमारे छात्र क्रिमिनल नहीं हैं मोदी जी। साइलेंस, सस्पेंड और अरेस्ट क्या अच्छे दिनों का यही मोदी मंत्र है।
कल देर रात पुणे पुलिस ने FTII डायरेक्टर की शिकायत पर 17 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद पांच छात्रों को अरेस्ट किया गया। FTII डायरेक्टर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में छात्रों पर उनका घेराव करने, बंधक बनाने, तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें FTII के छात्र बीते 69 दिनों से चेयरमैन पद पर गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने सुबह ट्वीट करके FTII के छात्रों की गिरफ्तारी का विरोध किया था। दोपहर को राहुल ने अमेठी में कहा कि बीजेपी की सरकारों ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में शिक्षण संस्थानों को कमजोर किया। अब वही काम पुणे में FTII के साथ हो रहा है। सबकुछ RSS के इशारे पर हो रहा है।
यह भी पढ़े- FTII के 5 छात्र आधी रात गिरफ्तार, केजरीवाल ने किया विरोध
6. 8वीं तक फेल न करने की पॉलिसी खत्म होगी ?
सरकार शिक्षा नीति में बड़े बदलाव करने जा रही है। क्लास 8th तक स्टूडेंट्स को फेल न करने की पॉलिसी को रद्द किया जा सकता है। इस पर सभी राज्यों ने अपनी सहमति दी हैं। ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के इंस्टीट्यूटृ। सेंट्रल अडवाइजरी बोर्ड ऑफ एजुकेशन कमेटी यानी कैब की बैठक में आज राज्यों के शिक्षामंत्रियों ने एक सुर में कहा कि इस पॉलिसी को वापस लिया जाना चाहिए। HRD मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने कहा कि राज्यों से इस बारे में लिखित राय मांगी गई है। उसके बाद फाइनल फैसला होगा।
यह भी पढ़े- SC: जुर्माना देकर छूट जाएंगे उपहार सिनेमा कांड के दोषी
7. पीएम मोदी समेत, शेख हसीना ने भी दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुव्रा मुखर्जी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल्ली के लोदी रोड क्रिमेशन ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी समेत सभी दलों के नेताओं ने सुव्रा मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची। सुव्रा मुखर्जी का कल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
यह भी पढ़े- यूपी: प्यार पर खफा हुआ खाप, सुनाया तुगलकी फरमान