1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NSA मीटिंग से पहले पाक ने फिर भेजा अलगाववादी नेताओं को न्‍यौता

NSA मीटिंग से पहले पाक ने फिर भेजा अलगाववादी नेताओं को न्‍यौता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2015 12:28 pm IST,  Updated : Aug 19, 2015 12:29 pm IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने भारत से NSA की बातचीत से ठीक पहले 23 अगस्त को कश्मीरी अलगाववादियों को सरताज अजीज से बात करने का न्योता दे दिया है। 23 अगस्त को ही भारत और पाकिस्तान

पाक ने फिर भेजा...- India TV Hindi
पाक ने फिर भेजा अलगाववादी नेताओं को न्‍यौता

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने भारत से NSA की बातचीत से ठीक पहले 23 अगस्त को कश्मीरी अलगाववादियों को सरताज अजीज से बात करने का न्योता दे दिया है। 23 अगस्त को ही भारत और पाकिस्तान के बीच NSA स्तर की बातचीत होनी है।

सूत्रों के मुताबिक अलगाववादी नेता और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारुक को मंगलवार शाम को पाकिस्तान हाई कमीशन की तरफ से फोन करके दिल्ली आने का न्यौता दिया गया। मीरवाइज के अलावा यासिन मलिक, सैयद अली शाह गिलानी को भी पाक हाई कमीशन ने न्योता भेजा है।

पिछले साल अगस्त में भारत ने विदेश सचिव स्तर की बातचीत इसलिए रद्द कर दी थी, क्योंकि इस बातचीत से पहले भी पाकिस्तान ने अलगाववादी नेताओं को मुलाकात के लिए बुला लिया था।

इससे पहले ईद के दौरान भी पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने मीरवाइज से मुलाकात की थी।

NSA मीटिंग में पुरजोर तरीके से आतंक का मुद्दा उठाएगा। इसमें हाल ही में उधमपुर और गुरदासपुर में हुई आतंकी वारदातें भा शामिल रहेंगी। इन दो आतंकी हमलों और इस्लामाबाद में होने वाली कॉमनवेल्थ पार्ल्यामेंट्री मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के स्पीकर को न बुलाने के बाद दोनों देशों के बीच खासा तनाव चल रहा है। कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि मीटिंग रद्द की जा सकती है, लेकिन भारत ने मीटिंग की तारीख में भी बदलाव नहीं किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत