1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: प्यार पर खफा हुआ खाप, सुनाया तुगलकी फरमान

यूपी: प्यार पर खफा हुआ खाप, सुनाया तुगलकी फरमान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2015 07:15 pm IST,  Updated : Aug 19, 2015 07:15 pm IST

नई दिल्ली: अपने अजीबो गरीब फैसले के लिए जाने जानी वाली खाप ने अजीबों गरीब फैसला सुनाया है। यूपी के बागपत जिले में किसी का प्रेम करना खाप को इतना नागवार गुजरा कि उसने दो

यूपी: प्यार पर खफा हुआ...- India TV Hindi
यूपी: प्यार पर खफा हुआ खाप, सुनाया तुगलकी फरमान

नई दिल्ली: अपने अजीबो गरीब फैसले के लिए जाने जानी वाली खाप ने अजीबों गरीब फैसला सुनाया है। यूपी के बागपत जिले में किसी का प्रेम करना खाप को इतना नागवार गुजरा कि उसने दो लड़कियों के साथ रेप कर उन्हे निर्वस्त्र कर घुमाने का फरमान जारी कर दिया। दरअसल इन लड़कियों के भाई से खाप नाराज़ था और खाप को ऐसा लगता था कि उसका 'अपराध' माफी के काबिल भी नही है। एक दलित परिवार के लड़के और जाट परिवार की एक विवाहिता के बीच उपजे प्रेम संबंधो ने ही इस अजीबों गरीब फरमान की नींव रखी।  

मामला कुछ इस तरह है कि दलित परिवार के एक लड़के और जाट परिवार की एक विवाहित महिला के बीच प्रेम संबंध थे। इसी के चलते दोनों गांव से फरार हो गए। गांव वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो मामला खाप पंचायत के पास भी पहुंचा। पंचायत ने प्रेम प्रसंग में शामिल लड़के की बहनों के साथ रेप का फरमान सुना दिया। लड़की ने अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। इस मामले में लड़की ने पुलिस से की गई शिकायत में लिखा है कि गांववालों के दबाव में पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ एक फर्जी केस भी दर्ज किया है। लड़के को स्थानीय कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद उसके घरवाले जमानत के लिए जरूरी कागजात लेने के लिए गांव जाने में घबरा रहे हैं।

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके भाई और एक युवती के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। लड़की की शादी उसकी इच्छा के खिलाफ एक जाट लड़के से कर दी गई। एक महीने बाद ही लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाई गई। लड़की ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके घरवालों को टॉर्चर किया, जिसके बाद उसके भाई और और उसकी प्रेमिका ने सरेंडर कर दिया था।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस दिया है कि दो हफ्तों में इस मामले पर जवाब दाखिल करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत