1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

1 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

कोलकता फ्लाईओवर गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या 24 हुई, अधिकारी हिरासत में लिए गए

वाहनों और रेहड़ी-पटरी वाले विक्रेताओं पर गुरुवार को कोलकाता में गिरे एक फ्लाईओवर के मलबे से आज तीन और लोगों के शव बरामद किए गए और मरने वालों की कुल संख्या 24 पहुंच गई। इस फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनी के पांच अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है। आगे पढ़ें

उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से महिलाओं के मौलिक अधिकार की रक्षा करने को कहा

बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से धार्मिक स्थलों पर प्रवेश को लेकर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए कानून के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यह कहते हुए एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया कि यह महिलाओं का मौलिक अधिकार है और सरकार को इसकी रक्षा करनी चाहिए। आगे पढ़ें

NIA का जांच दल पाकिस्तान का दौरा करेगा, लेकिन तारीख तय नहीं

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का एक दल पठानकोट वायु सैनिक अड़्डे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच करने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा, एनआईए ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। आगे पढ़ें

महबूबा मुफ्ती 4 अप्रैल को लेंगी CM पद की शपथ

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के चार अप्रैल को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने की संभावना है। वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

पेरिस में 7 मंजिला इमारत में धमाका, आस पास की बिल्डिंग के शीशे चटके

पेरिस में जोरधार धमाका हुआ है। मध्य पेरिस में शुक्रवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि पेरिस के छठे जिले में विस्फोट का कारण गैस में विस्फोट है। आगे पढ़ें

भारत की कोशिशों पर चीन का अड़ंगा, यूएन में मसूद पर अड़ा

2 जनवरी को हुए पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर भारत द्वारा प्रतिबंध लगाने पर चीन ने अवरोध पैदा किया है। भारत ने पीछले दिनो सयुंक्त राष्ट्र में जैश-ए-महोम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर प्रतिबंध की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार गुरूवार को चीन ने संयुक्त राष्ट्र समीति से आग्रह किया कि इसे रोका जाए। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

टेस्‍ला भारत में लॉन्‍च करेगी अपनी सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार

दुनिया की सबसे मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla भारत में जल्‍द अपनी सबसे सस्‍ती कार लॉन्‍च करेगी। टेस्‍ला के संस्‍थापक ईलॉन मस्‍क ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी सूचना दी है। आगे पढ़ें

नया ITR फॉर्म हुआ नोटिफाई, 50 लाख से अधिक इनकम वालों को संपत्ति का करना होगा खुलासा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आकलन वर्ष 2016-17 के लिए नए आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 50 लाख रुपए सालाना आमदनी और याच, विमान और बहुमूल्य जेवरात का शौक पूरा करने में समर्थ लोगों को इन महंगी परिसंपत्तियों का खुलासा करना होगा। डिपार्टमेंट ने फॉर्म में नया सेक्‍शन ‘शेड्यूल AL’ यानी एसेट एंड लायबिलिटीज शामिल किया है। आगे पढ़ें

आज से बदल गए रेलवे के नियम, एक फोन करके कैंसल करा सकेंगे ट्रेन रिजर्वेशन टिकट

रेलवे काउंटर से ली गई रिजर्वेशन टिकट को कैंसिल करना आसान हो गया है। आज से आप सिर्फ एक फोन कॉल करके टिकट कैंसिल करवा सकते हैं। आपको उसी वक्त टिकट काउंटर जाने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने इस सुविधा की शुरुआत एक अप्रैल से कर दी है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

‘की एंड का’ देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़े ये रिव्यू

बॉलीवुड को 'पा' और 'चीनी कम' जैसी बेहतरीन फिल्में देने के बाद आर. बाल्की एक बार फिर से अपने दर्शकों के लिए एक नई कहानी लेकर हाजिर हैं। करीना कपूर और अर्जुन कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'की एंड का' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आगे पढ़ें

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, जानिए डायरेक्टर की जुबानी

वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म सबसे पड़ी फिल्म 'बाहुबली दी बिगनिंग' ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया थी कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। लोगों ने इसके पीछे कई अटकलें लगाई है। लेकिन अब फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने खुद इसका जवाब दे दिया है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

सेमीफाइनल की हार के बाद विराट ने किए ट्वीट, 'उम्मीद न छोड़ें, जिंदगी कभी खत्म नहीं होती'

सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार के साथ ही टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप के अभियान पर ‘विराम’ लग गया है। क्रिकेट प्रशंसकों के साथ धोनी ब्रिगेड के सदस्यों के लिए भी यह अप्रत्याशित हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इसके बावजूद,  वे इस हार को 'एक बुरा दिन' मानते हुए आगे की ओर देख रहे हैं। मुंबई में हुए दूसरे सेमीफाइनल में मिली सात विकेट की हार के बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने ट्वीट कर जिंदगी के प्रति उम्मीद नहीं छोड़ने का संदेश प्रशंसकों को दिया। इसके साथ ही उन्‍होंनेपैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन का वीडियो शेयर किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कभी भी उम्मीद न छोड़ें, जिंदगी कभी खत्म नहीं होती। ये केवल एक शुरुआत है।'

न्यूजीलैंड के ग्रांट एलियट ने वनडे से लिया संन्यास

आईसीसी वर्ल्ड कप ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद खिताबी दौड़ से बाहर हो गई न्यूजीलैंड की टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्रांट एलियट ने वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

Latest India News