3 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें
बच्चों के सामने NIA अफसर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी एजेंसियां
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक अधिकारी की बिजनौर में आज तड़के मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी तथा उनकी पत्नी को घायल कर दिया। आगे पढ़े
एससी-एसटी के लिए स्टार्ट-अप योजना लॉन्च करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों और महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक योजना लॉन्च करेंगे, जिसके तहत 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक के ऋण दिए जाएंगे। आगे पढ़े
J&K: पुलवामा में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, 1 जवान जख्मी
जम्मू कश्मीर में आज फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर फायरिंग में पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से ज़ख्मी हुआ है। आगे पढ़े
सीरिया में गिरफ्तार 4 भारतीय रिहा : सुषमा स्वराज
वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना युद्धग्रस्त राष्ट्र सीरिया में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार चार भारतीयों की रिहा कर दिया गया है। आगे पढ़े
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : कलाकार, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक भी मैदान में
पश्चिम बंगाल में छह चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के कल से शुरू होने के बीच कई राजनीतिक रूप से नौसिखुए उम्मीदवार भी मैदान में हैं जो सिनेमा, क्रिकेट, फुटबाल, निवेश बैंकिंग आदि क्षेत्रों से हैं।
अंतरराष्ट्रीय खबरें
रियाद में बोले PM मोदी, आर्थिक प्रगति के कारण दुनिया का ध्यान भारत की तरफ
तीन देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सऊदी अरब पहुंच गए है। यहां उनका रियाद के गर्वनर प्रिंस फैजल बिन बांदर बिन अब्दुलअजीज ने स्वागत किया। आगे पढ़े
श्रीलंका के प्रधानमंत्री इस हफ्ते चीन की यात्रा करेंगे
श्रीलंका में चीन के निवेशां को लेकर विवाद के बीच संबंधांे को बेहतर करने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे इस हफ्ते चीन की एक अहम यात्रा पर जाएंगे। इन विवादां में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के शासन के दौरान 1. 5 अरब डॉलर की बंदरगाह शहर परियोजना पर बनी सहमति भी शामिल है।
बिजनेस की खबरें
रात 8 बजे के बाद ATM में नहीं डाले जाएंगे पैसे?
आने वाले दिनों में अगर देर आपको पैसों की जरूरत पड़ेगी तो ATM जाकर आपको निराशा हाथ लग सकती है। आगे पढ़े
ऑस्ट्रेलिया में अडाणी की परियोजना के लिए खनन पट्टा मंजूर
भारतीय खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अडाणी को ऑस्ट्रेलिया में उसकी प्रस्तावित 21.7 अरब डॉलर की विवादास्पद कोयला खनन परियोजना के तहत स्थानीय सरकार ने उत्खनन के तीन पट्टों की मंजूरी दे दी है। आगे पढ़े
अब सरकार शुरू करेगी अपना ई-कॉमर्स पोर्टल
Digital India के लिए तेजी से प्रयास कर रही सरकार अब एक नई छलांग लगाने की तैयारी में है। आगे पढ़े
एंटरटेनमेंट की खबरें
प्रत्युषा का ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को आज पुलिस की पूछताछ के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगे पढ़े
इमरान की इस किताब को प्रमोट कर रहे हैं शाहरुख
मेगास्टार शाहरुख खान ने अभिनेता इमरान हाशमी का समर्थन किया है. उन्होंने कैंसर से जूझ रहे अपने छह साल के बेटे अयान पर लिखी एक किताब जारी की है. 'किस ऑफ लाइफ' नामक किताब में इमरान और उनकी पत्नी परवीन शाहनी की उन मुश्किलों को दिखाया गया है, जब उन्हें 2014 में अपने बेटे के कैंसर का पता चला. शाहरुख और इमरान ने हाथ में किताब की प्रतियां लेकर तस्वीर क्लीक करवाई.
खेल की खबरें
शाहिद आफ़रीदी टी20 की कप्तानी छोड़ी लेकिन खेलते रहेंगे
पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान शाहिद आफ़रीदी ने रविवार को कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी लेकिन कहा कि वह खेलना जारी रखेंगे। आगे पढ़े
महिला टी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज पहली बार बना चैम्पियन
वेस्टइंडीज ने रविवार को खिताबी मुकाबले में तीन बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है। आगे पढ़े
हरियाणा में कई छोटे स्टेडियम और खेल परिसर खेलों के लिये अयोग्य : कैग
हरियाणा में खेलों के आाधारभूत ढांचे की धुंधली तस्वीर पेश करते हुए कैग ने कहा कि राज्य में कई छोटे स्टेडियमों और राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसरों में उपकरणों और मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं है और खेल गतिविधियों के लिये उपयुक्त नहीं हैं। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक : कैग