1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाहिद आफ़रीदी टी20 की कप्तानी छोड़ी लेकिन खेलते रहेंगे

शाहिद आफ़रीदी टी20 की कप्तानी छोड़ी लेकिन खेलते रहेंगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2016 05:38 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 05:38 pm IST

पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान शाहिद आफ़रीदी ने रविवार को कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी लेकिन कहा कि वह खेलना जारी रखेंगे। आफ़रीदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर बयान पोस्ट करते हुए कहा: "आज

shahid afridi- India TV Hindi
shahid afridi

पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान शाहिद आफ़रीदी ने रविवार को कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी लेकिन कहा कि वह खेलना जारी रखेंगे।

आफ़रीदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर बयान पोस्ट करते हुए कहा: "आज मैं पाकिस्तान और दुनिया में अपने प्रशंसकों को बताना चाहता हूं कि मैं अपनी मर्ज़ी से पाकिस्तान की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं।" लेकिन आफ़रीदी ने साथ ही ये भी कहा कि वह खेलना जारी रखना चाहेंगे।

"मेरे लिए खेल के सभी संस्करणों में देश का नेतृत्व करना फ़ख़्र की बात रही है।" उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनका समर्थन जारी रखने का आग्रह भी किया।

विशव टी20 कप में ख़राब प्रदर्शन के बाद आफ़रीदी ने गत सप्ताह फ़ेसबुक पर अपने प्रशंसकों से माफ़ी मांगी थी और कहा था कि वह देश की उम्मीदों पर ख़रे नहीं उतर पाए।

आफ़रीदी और वरिष्ठ खिलाड़ी शोएब मलिक ने चार मैचों में 100 से कम रन बनाए और ज़रुरत पड़ने पर विफल रहे। आफ़रीदी बॉल से भी कुछ नहीं कर पाए और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही प्रतियोगिता के बाहर हो गई थी।

डॉन के अनुसार पाकिस्तान के टीम मैनेजर इंतख़ाब आलम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आफ़रीदी बतौर कप्तान अंधेरे में तीर चला रहे थे। उन्होंने खेल के दौरान उनकी कप्तानी और मैदान के बाहर उनके बर्ताव की भी खूब आलोचना की है जिसकी वजह से विवाद हुए।

पाकिस्तान के कोच वक़ार यूनुस ने भी अपनी रिपोर्ट में आफ़रीदी की आलोचना की है। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के सात सिरीज़ और एशिया कप में हार के लिए ख़राब कप्तानी को ज़िम्मेवार ठहराया।

वक़ार ने अपनी रिपोर्ट में लिका है कि "मैंने कई बार स्पष्ट किया था कि शाहिद आफ़रीदी बैट, बॉल से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और उनकी कप्तानी भी ख़राब है लेकिन मेरी नहीं सुनी गई।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल