1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: पुलवामा में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, 1 जवान जख्मी

J&K: पुलवामा में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, 1 जवान जख्मी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 04:19 pm IST

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आज फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर फायरिंग में पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से ज़ख्मी हुआ है। पुलवामा का मुरन

terror attack- India TV Hindi
terror attack

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आज फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर फायरिंग में पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से ज़ख्मी हुआ है। पुलवामा का मुरन इलाका आज सुबह फायरिंग की आवाज़ के गूंज उठा। आतंकियों ने पुलिस के काफिले को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। पुलिस की टीम मुरन चौक इलाके में एक एटीम में हुई लूट के मामले में तफ्तीश करने पहुंची थी। इसी दौरान आतंकियों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। आतंकियों की फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान हमलावर आतंकी फरार होने में कामयाब रहे। आतंकियों की गोलीबारी में पुलिस का एक हेडकॉन्स्टेबल ज़ख्मी हुआ है। मौहम्मद शफी नाम के हेडकॉन्स्टेबल के पैर में गोली लगी है जिन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

आतंकी हमले की खबर मिलते ही इलाके में एक्स्ट्रा फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस की टीम पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत