7 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें-
पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित बोले भारत के साथ शांति प्रक्रिया निलंबित
पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत के साथ शांति प्रक्रिया के निलंबित होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया निलंबित है। आगे पढ़ें
पीएम मोदी बोले ये मां, माटी और मानुष वाले मनी ले रहे हैं
पश्चिम बंगाल के अलीपुर जिले के मदारीहाट में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। आगे पढ़ें
एनआईटी श्रीनगर के छात्र बाद में दे सकते हैं परीक्षा: एचआरडी मंत्रालय
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के छात्रों के पास बाद में परीक्षा देने का विकल्प होगा। झड़पों के बाद संस्थान में तनाव है। आगे पढ़ें
चीन के समक्ष मसूद के मुद्दे को उठा सकती हैं सुषमा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संयुक्त राष्ट्र द्वारा जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के भारत के प्रयासों को चीन द्वारा अवरूद्ध करने का मुद्दा अपने चीनी समकक्ष वांग यी के समक्ष उठाने की उम्मीद है। आगे पढ़ें
बैंकों ने माल्या का प्रस्ताव ठुकराया, 21 अप्रैल तक SC को बतानी होगी पूरी संपत्ति
बैंकों के एक संघ ने गुरुवार को कारोबारी विजय माल्या के 4000 करोड़ वापस करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इनमें से आधे बैंकों का खत्म हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस का बकाया है। बकाएदारों बैंकों के नेतृत्व के तौर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट को स आशय की जानकारी दी। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
PM मोदी की सऊदी यात्रा से बढ़ी पाकिस्तान की परेशानी: अमेरिकी विशेषज्ञ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया सऊदी अरब यात्रा के बारे में एक शीर्ष अमेरिकी विशेषज्ञ का कहना है कि इससे पाकिस्तान को परेशानी हो सकती है, क्योंकि आर्थिक और रणनीतिक अवसर भारत को तेल समृद्ध खाड़ी देश के करीब ला रहे हैं। आगे पढ़ें
IS ने सीरिया में सीमेंट कारखाने से 344 मजदूरों को अगवा किया
सीरिया में राजधानी दमिश्क के पास एक सीमेंट कारखाने से 344 मजदूरों को अगवा कर लिया गया। माना जा रहा है कि इस वारदात को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने अंजाम दिया। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
Forbes की लिस्ट में टॉप पर नीता अंबानी, बनी एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी
रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबनी ने फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। यह लिस्ट फोर्ब्स ने एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारियों की तैयार की है। फोर्ब्स ने नीता अंबानी को एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी करार दिया है। आगे पढ़ें
सेंसेक्स तीन सप्ताह के निचले स्तर पर, 215 अंक टूटकर 24,785 पर हुआ बंद
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 215 अंक टूटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 24,785.42 अंक पर आ गया। टिकाऊ उपभोक्ता सामान, आईटी और बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। इसके अलावा निवेशकों की निगाह कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी लगी है। आगे पढ़ें
सरकार देगी 1.5 करोड़ परिवारों को फ्री में गैस कनेक्शन
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 1.5 करोड़ परिवार की महिला सदस्यों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
बिपाशा और करण को प्रियंका ने दी शादी की शुभकामनाएं
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से मीडिया में छाई हुई हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इनकी शादी की खबरों पर मोहर लगा दी है। आगे पढ़ें
हो गया अनुष्का-विराट का पैचअप, आधी रात को साथ किया डिनर
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के ब्रेकअप की खबरें पिछले काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई हैं। कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि इन दोनों का पैचअप हो गया है, तब अनुष्का ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे अफवाह बताया था। लेकिन हाल ही में इन दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय हॉकी टीम को 5-1 से हराया
आक्रामक तेवर लेकर उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने भारतीय डिफेंस तितर बितर हो गया जिससे 25वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में भारत को 1-5 से करारी हार झेलनी पड़ी। आगे पढ़ें
वानखेड़े में 9 अप्रैल को खेला जाएगा पहला IPL मैच, बांबे हाईकोर्ट का रोक से इनकार
बंबई उच्च न्यायालय ने नौ अप्रैल को मुंबई में होने वाले आईपीएल के पहले मैच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। राज्य में पानी संकट के चलते इस मैच को रद्द करने के लिए दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि इस मैच को रद्द करने के संबंध में दायर की गई याचिका देर से फाइल की गई है। अब हाईकोर्ट इस मामले पर आगे की सुनवाई 12 अप्रैल को करेगा। आगे पढ़ें