नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के ब्रेकअप की खबरें पिछले काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई हैं। कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि इन दोनों का पैचअप हो गया है, तब अनुष्का ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे अफवाह बताया था। लेकिन हाल ही में इन दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया। अनुष्का और विराट बुधवार की रात मुंबई के एक होटल-पब में साथ डिनर करने पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच काफी बातें हुईं। डिनर खत्म होने के बाद विराट, अनुष्का को उनकी कार तक छोड़ने के लिए भी गए इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। इस मुलाकात को देखते हुए लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो रहा है। विराट यहां ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने दिखे वहीं अनुष्का ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं।
इसे भी पढ़े:- अनुष्का-विराट का नहीं हुआ ब्रेकअप, जल्द ही करेंगे शादी!

कुछ वक्त पहले हुए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब विराट ने भारत को जीत दिलाई थी तो अनुष्का ने उन्हें फोन करके इसके लिए बधाई दी थी। खबरों के अनुसार उस रात इन दोनों ने काफी देर तक बातें की थीं। इसके बाद जब विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत हासिल करवाई थी तब भी अनुष्का ने उन्हें मैसेज कर इसके लिए बधाई दी थी। कुछ समय पहले अनुष्का को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा था जिसके बाद विराट ने अनुष्का का सपोर्ट करते हुए सभी को खूब खरी खोटी सुनाई थी।
अगली स्लाइड में भी पढ़े:-