चंद्रमा जुलाई के पहले दिन यानि 1 तारीख को ही धनु राशि से निकलकर शनि की मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शनि और चंद्रमा के बीच शत्रुता का संबंध है इसलिए कुछ राशियों के लिए चंद्रमा का यह गोचर प्रतिकूल साबित हो सकता है। राशिचक्र की कुछ राशियों के आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और साथ ही करियर क्षेत्र में भी इन राशियों को सतर्कता बरतने की आश्यकता होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि
आपके अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। शनि की राशि में चंद्रमा की स्थिति अचानक से खर्चे बढ़ा सकती है, न चाहते हुए भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको सही बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों को वाहन या घर के किसी सामान पर भी पैसा लगाना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम चाहते हैं तो आपको ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर आपको चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए।
सिंह राशि
आपके छठे भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपका शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है, इसलिए विरोधियों से सावधान रहने की आपको आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में राज के बातें किसी से भी साझा न करें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। इस राशि के जातक उन दोस्तों से दूर रहें जो पीठ पीछे आपकी बुराई, ऐसे दोस्त आर्थिक हानि और समय की बर्बादी का कारण बन सकते हैं। उपाय के तौर पर सिंह राशि के जातकों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।
कुंभ राशि
आपकी राशि से द्वादश भाव मं चंंद्रमा का गोचर होगा। द्वादश भाव हानि का कारक माना जाता है इसलिए धन से जुड़े मामलों को लेकर बेहद सतर्क आपको रहना होगा। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें। जुलाई के शुरुआती कुछ दिनों में धन का निवेश करने से बचेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको सतर्कता से काम करने की जरूरत होगी, लापरवाही बरतेंगे तो आपकी छवि खराब हो सकती है। उपाय के तौर पर कुंभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
शुक्र ग्रह जुलाई के पहले हफ्ते में बदलेंगे चाल, सिंह में पहुंचकर 4 राशियों को बना सकते हैं मालामाल