1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. ‘मुसाफिर कैफे’ से विक्रांत मैसी ने प्रोडक्शन की दुनिया में रखा कदम, पहली झलक संग बताई रिलीज डेट

‘मुसाफिर कैफे’ से विक्रांत मैसी ने प्रोडक्शन की दुनिया में रखा कदम, पहली झलक संग बताई रिलीज डेट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 01, 2026 01:52 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 01:52 pm IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर विक्रांत मैसी ने अब प्रोडक्शन की दुनिया में एंट्री की है। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज’ का ऐलान कर दिया है। इस बैनर तले उनकी पहली फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ है, जो जल्द OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

VIKRANT MASSEY- India TV Hindi
विक्रांत मैसी। Image Source : NETFLIX/INSTAGRAM

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विक्रांत मैसी की फिल्म 'मुसाफिर कैफे' की पहली झलक सामने  आ गई है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ एक छोटा टीजर जारी किया है, जिसमें फिल्म की कास्ट नजर आ रही है। फिल्म की कहानी पहाड़ों में बसी एक लव स्टोरी है, जिसे विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड करते नजर आएंगे। पहली झलक से जाहिर हो रहा है कि ये दिल छू लेने वाली हल्की फुल्की सेल्फ डिस्कवरी वाली कहानी होगी। सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए विक्रांत मैसी प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। एक्टर ने अपने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान कर दिया है।

कब रिलीज होगी मुसाफिर कैफे?

विक्रांत मैसी ने अपने प्रोडक्शन हाउस होममेड स्टोरीज के नाम की आधिकारिक घोषणा कर अपने रचनात्मक सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। इसके साथ ही उन्होंने इस बैनर की पहली फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर भी जारी किया और यह घोषणा की कि यह रोमांटिक ड्रामा 24 जुलाई 2026 को OTT प्लेटफॉर्म  नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। इस ऐलान के साथ दर्शकों को पहली बार उन 'मुसाफिर कैफे' की झलक देखने को मिली है।

यहां देखें पोस्ट

विक्रांत ने चुनी एक सॉफ्ट कहानी

ऐसे समय में जब भारतीय सिनेमा पर एक्शन, क्राइम थ्रिलर और भव्य मनोरंजक फिल्मों का दबदबा है विक्रांत मैसी ने अलग राह चुनने का फैसला किया है। ‘मुसाफिर कैफे’ के माध्यम से वह रोमांस और मानवीय भावनाओं को फिर से केंद्र में ला रहे हैं। यह फिल्म इस विश्वास को मजबूत करती है कि सादगी और ईमानदारी से कही गई कहानियां सबसे गहरी छाप छोड़ती हैं। विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय करियर में हमेशा कंटेंट-आधारित फिल्मों को प्राथमिकता दी है और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का भरोसा जीता है। 

कैसी हो सकती है कहानी?

‘मुसाफिर कैफे’ का शीर्षक अपने आप में अपनापन, यादों की गर्माहट और भावनाओं से भरे एक खूबसूरत सफर का एहसास कराता है। सामने आए टीजर से जाहिर हो रहा है कि ये कहानी एक कैफे के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में विक्रांत का महिमा और वेदिका पिंटो दोनों के साथ लव एंगल देखने को मिलेगा। इस फिल्म का ऐलान नेटफ्लिक्स ने पहले ही कर दिया था, लेकिन दर्शकों को रिलीज डेट का ऐलान था, जो कि अब सामने आ चुकी है।

ये भी पढ़ें: क्या कृति सेनन का कबीर बहिया से हो गया ब्रेकअप? एक तस्वीर से एक्ट्रेस ने कर दी अफवाहें फैलाने वालों की बोलती बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन