नई दिल्ली: पिछले काफी वक्त से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई है। इस खबर से इन दोनों के फैंस को काफी निराशा भी हुई थी। कुछ लोगों का तो यह भी कहना था कि अनुष्का, विराट के लिए अनलकी हैं। लेकिन इन दोनों के बारे में अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अब तक इन दोनों के रिश्ते के बारे में जो भी कहा जा रहा है कि वह सिर्फ अफवाहें थीं खबरों की मानें तो इनका कभी ब्रेकअप हुआ ही नहीं था। इन दोनों के करीबी सूत्र ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया है कि ये दोनों अलग नहीं हुए हैं। बल्कि अपने काम की वजह से इन दोनों ने एक दूसरे से थोड़े दूर रहने के लिए फैसला लिया है।
इसे भी पढ़े:- कोहली का ‘विराट’ गुस्सा, अनुष्का के पीछे पड़ने वालों को कहा 'बेशर्म'
अनुष्का इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। उन्होंने खास इस फिल्म के लिए कुश्ती के दांव पेंच सीखे हैं। उनका शेड्यूल काफी थका देने वाला था जिसकी वजह से वह किसी को भी वक्त नहीं दे पा रही थीं। वहीं दूसरी तरफ विराट क्रिकेट मैच के कारण काफी व्यस्त थे।
कुछ वक्त पहले हुए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब विराट ने भारत को जीत दिलाई तो अनुष्का ने उन्हें फोन करके इसके लिए बधाई दी थी। खबरों के अनुसार उस रात इन दोनों ने काफी देर तक बातें की थीं। इसके बाद जब विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत हासिल करवाई थी तब भी अनुष्का ने उन्हें मैसेज कर इसके लिए बधाई दी थी।
अगली स्लाइड में भी पढ़े:-