1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली का ‘विराट’ गुस्सा, अनुष्का के पीछे पड़ने वालों को कहा 'बेशर्म'

कोहली का ‘विराट’ गुस्सा, अनुष्का के पीछे पड़ने वालों को कहा 'बेशर्म'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 28, 2016 05:10 pm IST,  Updated : Mar 28, 2016 05:41 pm IST

नई दिल्ली: टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर विराट कोहली सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों से खासे नाराज़ हैं। विराट की नाराज़गी की वजह है ट्विटर और फेसबुक पर अनुष्का शर्मा के खिलाफ

anushka virat- India TV Hindi
anushka virat

नई दिल्ली: टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर विराट कोहली सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों से खासे नाराज़ हैं। विराट की नाराज़गी की वजह है ट्विटर और फेसबुक पर अनुष्का शर्मा के खिलाफ किए जा रहे भद्दे कमेंट्स। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में कोहली की मैच जिताऊ पारी के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के खिलाफ कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग कोहली और अनुष्का के रिश्ते और उनके ब्रेकअप को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। आज कोहली ने इन कमेंट्स के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला।

गुस्से में विराट..शर्म करो आलोचक

कोहली ने इन ट्विटर ट्रॉल्स को अनुष्का को परेशान नहीं करने और शर्म करने की नसीहत दी। कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ‘सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का लगातार पीछा करने वालों और उसे परेशान करने वालों को शर्म आनी चाहिए। कुछ तो संवेदना दिखाइये..उसने हमेशा मुझे सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिविटी दी है।’

अनुष्का का अपमान..नहीं सहेंगे कोहली

बता दें कि ऐसा नहीं है कि ये पहली बार है जब विराट को लेकर अनुष्का का मजाक सोशल मीडिया पर उड़ाया गया हो। पिछले साल विश्वकप का सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मैच में भारत को करारी शिकस्त दी थी और इस मैच को देखने अनुष्का भी पहुंची थीं लेकिन विराट के एक रन पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का को खूब ताने मिले थे।

लोगों ने ट्विटर पर अनुष्का का ये कहकर मज़ाक उड़ाया था कि अनुष्का विराट की एक रन की पारी देखने इंडिया से ऑस्ट्रेलिया गई थीं और उन्हें विराट की खराब परफॉर्मेंस के लिए जिम्मेदार भी माना था। ऐसे में विराट ने अब ऑस्ट्रेलिया से बदला चुकाने के बाद ट्वीट के जरिए उन्हीं लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की है जो विराट की खराब पारियों के लिए अनुष्का पर जोक मारते थे।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल