जुलाई में कई बड़े ग्रह का गोचर होने जा रहा है। इस माह में शनि, सूर्य, बुध और शुक्र जैसे बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए जुलाई का महीना अवसरों से भरा रहेगा। वहीं इन राशि के जातकों को सावधानी बरतनी की जरूरत होगी। बता दें कि जब भी किसी ग्रह का राशि गोचर या नक्षत्र परिवर्तन होता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि जुलाई का महीना किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा और किन्हें सावधान रहना होगा।
मेष राशि
सूर्य और बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। इन्हें कार्यक्षत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया कारोबार शुरू होने के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा।
सिंह राशि
शुक्र और सूर्य का राशि गोचर सिंह वालों के लिए लाभदायक रहेगा। आपके सभी अधूरे काम बिना बाधा के पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि के साथ ही प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। जुलाई का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए समृद्धि और खुशियों से भरा रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को जुलाई में ग्रह-नक्षत्र का साथ मिलेगा। करियर में सफलता और कारोबार में धन लाभ मिलेगा। इस महीने में इस राशि के जातकों को अच्छी सेहत का साथ भी मिलेगा।
धुन राशि
शनि और बुध के शुभ प्रभाव से धनु राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। इस महीने आपको हर काम में सफलता मिलेगा। अचानक से धन लाभ भी हो सकता है। करियर में भी सब अच्छा रहेगा।
इन राशि को रहना होगा संभलकर
जुलाई में मिथुन, मकर, कुंभ और मीन राशि को थोड़ा सावधानी रखनी होगी। इनके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर भी सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इन राशि के जातकों के काम में भी बाधा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में इस महीने में पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी रखें और अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
जुलाई ग्रह गोचर 2026
- 4 जुलाई 2026- शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे
- 16 जुलाई 2026- सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे
- 24 जुलाई 2026- बुध वक्री से मार्गी होंगे
- 27 जुलाई 2026- शनि देव 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री होंगे
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
आज बनेगा दुर्लभ दशांक योग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत,क्या आपकी भी राशि है इसमें शामिल?
आषाढ़ माह में तुलसी पूजन करने से धन-धान्य में होगी बरकत, घर से दूर होगी सारी नेगेटिविटी