1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, फिशर को पहली बार मिली जगह

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, फिशर को पहली बार मिली जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 01, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 12:08 pm IST

न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड का दौरा खत्म करने के बाद अब 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी, जिसको लेकर उन्होंने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें पहली बार 26 साल के मैथ्यू फिशर को जगह मिली है।

New Zealand Cricket Team- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम। Image Source : AFP

न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले को 160 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रही। अब न्यूजीलैंड की टीम को 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करना है जिसका पहला मुकाबला 12 जुलाई की देर रात शुरू होगा। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें पहली बार 26 साल के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को जगह मिली है जो इससे पहले टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं। वहीं इसके अलावा कीवी टीम के स्क्वाड में जैकब डफी की भी वापसी हुई है जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर थे।

फिशर ने खेले हैं लिस्ट-ए में सिर्फ 25 मुकाबले, डफी टी20 वर्ल्ड कप के बाद कर रहे वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए घोषित की गई न्यूजीलैंड की टीम में पहली बार शामिल किए जाने वाले 26 साल के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में जहां डेब्यू किया था तो वहीं इसके बाद उन्होंने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। फिशर का लिस्ट-ए फॉर्मेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने कुल 25 मुकाबले खेलते हुए 43 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका औसत 26 का देखने को मिला है। वहीं जैकब डफी जिनकी कीवी टीम में वापसी हुई है उन्होंने अपना पिछला मुकाबला साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। डफी आईपीएल 2026 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से भी खेले थे, लेकिन अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। कीवी स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तानी की जिम्मेदारी मिचेल सैंटनर संभालेंगे तो वहीं इसके अलावा डेरिल मिचेल, टॉम लेथम और माइकल ब्रेसवेल का नाम भी शामिल है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लेथम (विकेटकीपर), जेडेन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

गुयाना और बारबाडोस के स्टेडियम में खेले जाएंगे वनडे सीरीज के मुकाबले

पांच मैचों की ये वनडे सीरीज अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के नजरिए से दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस सीरीज के शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो पहले तीन मुकाबले 11, 13 और 16 जुलाई को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं इसके बाद आखिरी दो मैच 19 और 21 जुलाई को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल के स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मुकाबला, रात की नींद होगी खराब

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने किया बड़ा ऐलान, कहा - हमने उनके लिए बनाया है खास प्लान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल