1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 4 जून दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

4 जून दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

घोटाले में घिरे महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ खडसे का इस्तीफा

पुणे में जमीन विवाद को लेकर महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर एकनाथ खडसे ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पहले वे सीएम देवेंद्र फडनवीस से मिलने उनके घर गए थे। अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद से कनेक्‍शन के आरोप झेलने के बाद अब उन पर एक जमीन की खरीदी में घोटाले का आरोप लगा था। इसके बाद अब उनकी कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा था। आगे पढ़ें.

अनंतनाग में फिर आतंकी हमला, ASI समेत 2 पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया और फायरिंग की है। आतंकियों ने ये हमला अनंतनाग के बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस पोस्ट पर किया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बशीर अहमद और कांस्टेबल रियाज अहमद शहीद हो गए हैं। आगे पढ़ें.

जाट आंदोलन: हरियाणा में अर्धसैनिक बलों की 48 कंपनियां तैनात

हरियाणा में रविवार से प्रस्तावित जाट आरक्षण आंदोलन से पहले राज्य में 4,800 अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। आगे पढ़ें.

अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश : बीएसएफ

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आगामी अमरनाथ यात्रा को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जाने की साजिश का खुलासा किया है। बीएसएफ के महानिदेशक के.के. शर्मा ने शनिवार को कहा कि खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर में आगामी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाकर हमले की साजिश की है। आगे पढ़ें.

मर्सिडीज हिट एंड रन केस: आरोपी को बालिग मानकर चलाया जाएगा केस

दिल्ली के मर्सिडीज हिट एंड रन मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने शनिवार को पुलिस की याचिका स्वीकार कर ली। दिल्ली की सेशन कोर्ट में अब नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस चलेगा। दिल्ली पुलिस ने याचिका में सेशन कोर्ट में केस ट्रांसफर करने की मांग की थी। इससे पहले नाबालिग आरोपियों का मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में ही चलता था, भले ही आरोपी ने कितना बड़ा जुर्म क्यों न किया हो। निर्भया गैंगरेप केस के बाद कानून बदलने की मांग हुई थी। इसी के मद्देनजर कुछ माह पहले ही कानून में बदलाव किए गए थे। इसके अनुसार गंभीर मामलों में 16 साल उम्र से बड़ा अपराधी बालिग माना जाएगा।

बिहार टॉपर से पूछा फॉर्मूला तो दी सुसाइड करने की धमकी!

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर साइंस टॉपर सौरभ का रिजल्ट रद्द कर दिया है। इंटर साइंस के तीसरे टॉपर राहुल का रिजल्ट भी रद्द कर दिया गया है। जब एक एक्सपर्ट ने साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ से सवाल किया कि कैलकुलस के इंटीग्रेशन बाई पार्ट्स का फार्मूला बताइए तो जवाब देने की जगह सौरभ ने कहा, ऐसे सवाल न करिए, वरना मैं यहीं आत्महत्या कर लूंगा। आगे पढ़ें.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

अफगानिस्तान में बांध के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी कतर रवाना

अफगानिस्तान में सलमा बांध के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत शनिवार को दोहा, कतर के लिए रवाना हो गए। आगे पढ़ें.

अफगानिस्तान में मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान अमीर अमानुल्ला खान अवॉर्ड से नवाजा गया। देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पीएम मोदी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया। आगे पढ़ें.

पाक उच्चायुक्त बोले- जब दाऊद पाकिस्तान में है ही नहीं तो उसे भारत को कैसे सौंप दें

भारत सरकार भले ही अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को जल्द से जल्द पाकिस्तान से भारत लाने की बात कर रही हो, या फिर उसके पड़ोसी मुल्क में होने के पुख्ता दावे किए जा रहे हों. लेकिन पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने शनिवार को कहा कि जब दाऊद उनके मुल्क में है ही नहीं तो वह उसे हिंदुस्तान को कैसे सौंप सकते हैं.

पेरिस बाढ़: 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद घटा सीन नदी का वॉटर लेवल, 16 की मौत

फ्रांस की राजधानी पेरिस की सीन नदी का जलस्तर 34 वर्षों के उच्च स्तर के बाद शनिवार को घटना शुरू हो गया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से रात के समय नदी का स्तर सामान्य स्तर से 6.1 मीटर (20 फुट) तक बढ़ गया था।

बिजनेस की खबरें-

भारत अब नहीं रहा विकासशील देश, वर्ल्‍ड बैंक ने दिया 'लोअर-मिडिल-इनकम' इकोनॉमी का दर्जा

पिछले कुछ दशकों से भारत दुनियाभर के विकासशील देशों के बीच एक प्रमुख राष्‍ट्र के रूप में उभरा है। अगली बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के लिए भारत का सीधा मुकाबला चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ है। लेकिन वर्ल्‍ड बैंक का नया वर्गीकरण कई देशों के लिए एक बड़ा झटका है। आगे पढ़ें.

ऑनलाइन IT रिटर्न भरने के लिए शुरू हुई नई सर्विस, ATM से हासिल कर सकेंगे इलेक्‍ट्रॉनिक सत्‍यापन कोड

इनकम टैक्‍स विभाग ने सालाना इनकम टैक्‍स रिटर्न दाखिल करने के मामले में दस्तावेज रहित ऑनलाइन प्रणाली को बढ़ावा देने की योजना के तौर पर ई-आयकर रिटर्न के लिए ATM आधारित वैधता प्रणाली शुरू की है। आगे पढ़ें.

फॉक्सवैगन जुलाई से शुरू करेगी भारत में कारों को वापस बुलाना, 1.90 लाख वाहनों में सॉफ्टवेयर होगा अपडेट

उत्सर्जन घोटाले के मद्देनजर फॉक्सवैगन ने कहा कि वह अगले महीने से देश में बेची गई 1.90 लाख कारें वापस मंगाएगी ताकि उत्सर्जन सॉफ्टवेयर को ठीक किया जा सके। कंपनी ने कहा कि गाडि़यां वापस मंगाने का काम पूरी तरह से स्वेच्छा से किया जा रहा है, क्योंकि कंपनी पर अमेरिका की तरह भारत में उत्सर्जन मानदंड के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं है। आगे पढ़ें.

इस साल 10,000 नए LPG डिस्‍ट्रीब्‍यूटर नियुक्‍त करेगी सरकार, 33% गैस एजेंसी महिलाओं के लिए आरक्षित

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि सरकार नई प्रक्रिया के तहत इस साल 10,000 नए एलपीजी डिस्‍ट्रीब्‍यूटर नियुक्त करेगी। इसका मकसद 2018 तक देश भर में स्वच्छ ईंधन पहुंचाना है। देश में फिलहाल करीब 16,000 डीलर हैं। सरकार इसमें 10,000 नए तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) डीलरशिप और जोड़ेगी। आगे पढ़ें.

एंटरटेनमेंट की खबरें-

जानिए आखिर हाउसफुल-3 की पहले दिन की कमाई क्‍यों हैं अक्षय कुमार के लिए खास

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्‍चन के अभिनय से सजीं फिल्‍म हाउसफुल-3 को बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। साजिद-फरहाद के निर्देशन में बनीं हाउसफुल-3 शुक्रवार को रिलीज हुई है, और पहले दिन ही फिल्‍म ने 15.23 करोड़ रुपए का बिजनेस बॉक्‍स ऑफिस पर कर लिया है। आगे पढ़ें.

मोहम्मद अली के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड

लता मंगेशकर, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और फरहान अख्तर जैसी हस्तियों ने बॉक्सिंग के वर्ल्ड चैंपियन मोहम्मद अली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह 74 वर्ष के थे। लॉस एंजेलिस में  शुक्रवार को उनका निधन हो गया। आगे पढ़ें.

खेल की खबरें-

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मोहम्मद अली ने दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज बॉक्सर मोहम्मद अली का आज 74 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अली को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया था मोहम्मद अली की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर थी और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। आगे पढ़ें.

फ्रेंच ओपन: पेस-हिंगिस ने जीता मिक्स डबल, पूरा किया करियर स्लैम

भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने यहां फ्रेंच ओपन का मिक्स डबल खिताब जीतकर करियर स्लैम पूरा किया। फाइनल में 2 भारतीय पेस और सानिया मिर्जा आमने-सामने थे। पेस और हिंगिस ने सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके 46, 64, 108 से जीत दर्ज की। आगे पढ़ें.

भारतीय सीनियर पुरुष टीम के कोच पद के लिए संदीप पाटिल ने किया आवेदन

बीसीसीआई के भारतीय सीनियर पुरुष टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन देने के कुछ दिन बाद ही चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने भी इसके लिए आवेदन कर दिया है। पाटिल ने कहा, ‘मैंने अभी आवेदन किया है।’ उन्होंने इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया कि क्या बीसीसीआई से किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह पूर्व बल्लेबाज और कीनिया का पूर्व कोच को बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों ने आवेदन करने की सलाह दी थी क्योंकि उनकी अगुवाई वाले सीनियर चयन पैनल ने सितंबर तक के अपने अधिकतर काम पूरे कर लिए हैं।

Latest India News