1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनंतनाग में फिर आतंकी हमला, ASI समेत 2 पुलिसकर्मी शहीद

अनंतनाग में फिर आतंकी हमला, ASI समेत 2 पुलिसकर्मी शहीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 04, 2016 01:34 pm IST,  Updated : Jun 04, 2016 01:40 pm IST

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया और फायरिंग की है। आतंकियों ने ये हमला अनंतनाग के बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस पोस्ट पर किया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस

police- India TV Hindi
police

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया और फायरिंग की है। आतंकियों ने ये हमला अनंतनाग के बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस पोस्ट पर किया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बशीर अहमद और कांस्टेबल रियाज अहमद शहीद हो गए हैं। जवानों पर फायरिंग करके आतंकी फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि 24 घंटे में अनंतनाग में आतंकी हमले की ये दूसरी वारदात है। इससे पहले शुक्रवार को भी अनंतनाग के बिजबेहरा में आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद आतंकियों ने आज अनंतनाग बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस पोस्ट पर फायरिंग की जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के ASI बशीर अहमद और कांस्टेबल रियाज अहमद शहीद हो गए हैं।

अनंतनाग में 22 जून को विधानसभा उपचुनाव होने वाला है। अनंतनाग विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में खड़े नौ उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। इस साल सात जनवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री और निवर्तमान विधायक मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के कारण सीट रिक्त हो गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत