1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर, जानें आपके लिए क्या है बेस्ट

फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर, जानें आपके लिए क्या है बेस्ट

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jul 17, 2026 11:18 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 11:18 am IST

मोटापा एक कॉमन प्रॉब्लम है। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के ऑप्शन ढूंढते रहते हैं। इस बीच फ़िटनेस ट्रेनर हेलेना हैम्स्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि आप तेजी से वजन कैसे कम कर सकते हैं।

फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर- India TV Hindi
फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर Image Source : MAGNIFIC

आज के समय में वजन घटाना काफी चैलेंजिंग हो चुका है। लोगों को समझ नहीं आता कि किस तरह वजन घटाया जाए। लेकिन फ़िटनेस ट्रेनर हेलेना हैम्स्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि तेजी से फ़ैट कैसे कम कर सकते हैं। आपको बता दें कि वेट लॉस में कार्डियो एक्सरसाइज बेहद कारगर साबित होता है। ऐसे में फिटनेस ट्रेनर का मानाना है कि आपको अपने हिसाब से कार्डियो वर्कआउट चुनना चाहिए। इंस्टाग्राम पर सेयर इस वीडियो में उन्हें ट्रेडमिल पर दौड़ते, इनक्लाइन वॉकिंग करते और स्टेयरमास्टर का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। 

हैम्स्टर का कहना है कि अगर आप 30 मिनट तक ये एक्सरसाइज़ करते हैं, तो दौड़ने से 390 कैलोरी, इनक्लाइन वॉकिंग से 150 कैलोरी और स्टेयरमास्टर का इस्तेमाल करने से 240 कैलोरी बर्न होती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि ये बाहरी फैट कम करते हैं। शरीर के अंदरूनी फैट को कम नहीं करता। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, फैट कम करने का मतलब सिर्फ़ कैलोरी बर्न करना नहीं है बल्कि ऐसी सही एक्टिविटी चुनना है जो आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में फिट बैठे और सही तरह के फैट को टारगेट करे। उन्होंने जो कार्डियो एक्सरसाइज बताए हैं उनमें रनिंग, इनक्लाइन वॉकिंग और स्टेयरमास्टर शामिल है। 

रनिंग के फायदे

  • 30 मिनट में लगभग 150 कैलोरी बर्न करता है।
  • रनिंग अंगों के आस-पास जमे फैट को टारगेट करता है।
  • ये एक ऐसा वर्कआउट है जिसके बाद रिकवरी की जरूरत नहीं होती। इसे रोज़ाना किया जा सकता है।
  • यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो कम समय में तेज़ी से कैलोरी बर्न करना चाहते हैं और जिनका स्टैमिना पहले से ही अच्छा है।

इनक्लाइन वॉकिंग के फायदे

  • 30 मिनट में लगभग 150 कैलोरी बर्न होती हैं।
  • यह सीधे विसरल फ़ैट को टारगेट करता है।
  • इसे हर ऐज ग्रप के लोग अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

स्टेयरमास्टर के फायदे

  • 30 मिनट में लगभग 240 कैलोरी बर्न होती हैं।
  • स्टोर किए गए ग्लाइकोजन का भरपूर इस्तेमाल करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। 
  • यह उन लोगों के लिए बेस्ट वर्कआउट है जो कैलोरी बर्न करने और फैट को टारगेट करने के बीच संतुलन चाहते हैं।

आपके लिए क्या है बेस्ट?

अगर आपके पास समय कम है और आप ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो रनिंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वहीं अगर आपका मुख्य उद्देश्य पेट की चर्बी को कम करना है, तो इनक्लाइन वॉकिंग बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। और अगर आप बीच का कोई रास्ता चाहते हैं, तो स्टेयरमास्टर भी चुन सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।