झाबुआ (मप्र): उरी में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हुए मुस्लिम समाज ने आज यहां जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आतंकवादियों का पुतला दहन किया।
मुस्लिम पंचायत एहले सुन्नत वल जमाअत जामा मस्जिद के तत्वावधान में रैली निकालकर मुस्लिम युवाओं सहित समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। शहर के हुडा क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद में जुमे को दोपहर की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग हुसैनी चौक पर एकत्रित हुए।
Also read:
यहां से मौलाना और सदर के नेतृत्व में बैनर लेकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली के रूप में राजवाड़ा चौक पर पहुंचे। मौलाना शान-ए-आलम ने कहा कि मुस्लिम समाज ने उरी में हुए हमले का विरोध करते हुए यहां प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आतंकवादियों का पुतला दहन किया।
मौलाना खुर्शीद आलम ने कहा की उरी मे हुआ आतंकी हमला बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बुरहान वानी को कश्मीर का नेता बताया है जबकि वह आतंकवादी था। उन्होंने कहा कि कश्मीर के उरी मे दहशतगर्दो ने फौजी बटालियन पर जो हमला किया वह घिनौना काम है और हम उसकी घोर निंदा करते है।
Latest India News