1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #UriAttack में शामिल आतंकवादियों के पास से नक्शे बरामद

#UriAttack में शामिल आतंकवादियों के पास से नक्शे बरामद

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2016 08:32 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 08:33 pm IST

उरी हमले में मारे गए आतंकवादियों के पास से सुरक्षा एजेंसियो को दो नक्शे मिले हैं जिसमें उरी की सामान्य भौगोलिक संरचना का ब्यौरा शामिल है।

Uri attack- India TV Hindi
Uri attack Image Source : PTI

उरी : उरी हमले में मारे गए आतंकवादियों के पास से सुरक्षा एजेंसियो को दो नक्शे मिल हैं जिसमें उरी की सामान्य भौगोलिक संरचना का ब्यौरा शामिल है। इस बीच, थलसेना ने नियंत्रण रेखा के पास की उस सटीक जगह की पहचान करने की कोशिशें तेज कर दी है जहां से वे भारत में दाखिल हुए थे । 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों से हथियारों और गोला-बारूदों के अलावा दो नक्शे बरामद किए गए है जिनमें उरी के सामान्य इलाकों को दिखाया गया है। माना जाता है कि मारे गए आतंकवादी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे । 

नक्शों में ब्रिगेड मुख्यालय एवं कस्बे के अन्य प्रतिष्ठानों सहित उरी की कई जगहें दिखाई गई हैं। एनआईए की ओर से की जा रही छानबीन में भी इन नक्शों को शामिल किया जाएगा । थलसेना ने ब्रिगेड मुख्यालय से उपर बसे 12 गांवों के प्रधानों से संपर्क साधा है ताकि पता लगाया जा सके कि वे घुसपैठ के बारे में कोई सुराग दे सकते हैं कि नहीं । 

सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास कभी-कभी किए जाने वाले डॉमिनेशन ड्रिल के तहत ऐसा किया जा रहा है । थलसेना नियंत्रण रेखा के पास के कई गांवों में तलाशी अभियान चला रही है ताकि पता चल सके कि मारे गए चारों आतंकवादियों ने हमले से जुड़े और कोई सुराग तो नहीं छोड़े । 

इन्हें भी पढ़ें

BCCI प्रमुख ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का सवाल ही पैदा नहीं होता’

''आतंकवाद का प्रायोजक है पाक, उनके साथ खेलने क्रिकेट का कोई सवाल ही नहीं'': अनुराग ठाकुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत