सोने से पहले पिएं ये हर्बल चाय, कंट्रोल होगा नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल
सोने से पहले पिएं ये हर्बल चाय, कंट्रोल होगा नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल
डॉ.कहती हैं कि सोते समय हमारा मेटाबलिज़्म बूस्ट होता है इसलिए सोने से पहले इन कुछहर्बल टी को पीने से मेटाबलिज़्म फास्ट होगा जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है।
Published : Jul 01, 2026 05:42 pm IST, Updated : Jul 01, 2026 05:42 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में इन हर्बल टी को शामिल करें। माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि सोते समय हमारा मेटाबलिज़्म बूस्ट होता है इसलिए सोने से पहले इन कुछ हर्बल टी को पीने से मेटाबलिज़्म फास्ट होगा जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है।
2/5Image Source : UNSPLASH
हिबिस्कस चाय: हिबिस्कस चाय में पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स पाया जाता है जो ऑक्सिडेटिक्स स्टेस को कम करने में कारगर है। साथ ही यह फ्री रेडिकल्स के असर को भी कम करता है जिससे बीपी और बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों ही कंट्रोल होता है। यह ब्लड वेसेल्स को आराम देकर है बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद है
3/5Image Source : UNSPLASH
ग्रीन टी: ग्रीन टी भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद कैटेचिन खराब कोलेस्ट्रॉल के एब्जॉर्प्शन और धमनियों में प्लाक जमने से रोकता है जिससे रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
दालचीनी की चाय: दालचीनी की चाय शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में कारगर है। इसका सिनिमन इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है जो डायबिटीज में फायदेमंद है साथ ही यह नसों में प्लाक जमने से रोकती है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
मेथी की चाय: मेथी के सॉल्युबल फाइबर और और सैपोनिन्स कोलेस्ट्रॉल और फैट को आंतों से ब्लड में अवशोषित नहीं होने देते। मेथी की चाय नसों में जमा फैट को हटाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।