1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लिश कप्तान सेमीफाइनल से पहले फिट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिखेगा जलवा

इंग्लिश कप्तान सेमीफाइनल से पहले फिट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिखेगा जलवा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 01, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 06:18 pm IST

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। इस मैच से पहले इंग्लिश टीम के लिए बहुत ही अच्छी खबर आई है।

Nat Sciver Brunt- India TV Hindi
नैट साइवर ब्रंट Image Source : AP

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट टीम तय हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब दूसरी फाइनलिस्ट का इंतजार हो रहा है। इससे पहले मेजबान इंग्लैंड के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर आई है। दरअसल, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की द ओवल में 2 जुलाई को साउथ अफ्रीका से भिड़ंत होगी। इस मैच से पहले इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट फिट हो गई हैं और उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना तय हो गया है।

पिछले 3 मैच किए मिस

साउथैम्पटन में आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे मैच के दौरान चोट के कारण रिटायर होने के बाद से साइवर-ब्रंट ने टीम के अगले तीन मैच मिस किए थे। यह चोट उन्हें अप्रैल के आखिर में घरेलू क्रिकेट खेलते समय लगी थी, जिसके कारण वह  न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाई थी।

उन्होंने टूर्नामेंट से पहले दोनों वार्म-अप मैच खेले थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 और भारत के खिलाफ 57 रन बनाए थे। इसके बाद वर्ल्ड कप में श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ क्रमशः नाबाद 46 रन और 48 रन बनाए थे। साइवर-ब्रंट की गैर-मौजूदगी में सोफिया डंकली नंबर 3 पर खेलने आईं। इससे पहले, खराब समर सीजन की वजह से उन्हें टूर्नामेंट में नजरअंदाज कर दिया गया था। शुरुआती प्लेइंग XI में वापसी के बाद से डंकली ने 57, 14 और नाबाद 49 रन बनाए हैं। एलिस कैपसी ने नंबर 4 पर खेलते हुए तीन मैचों में 73 रन बनाए हैं।

कौन होगा प्लेइंग XI से बाहर?

नैट साइवर-ब्रंट ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रैंस में माना कि किसी न किसी को तो अपनी जगह छोड़नी ही होगी और वे इससे निराश भी होंगे। साथ ही, उन्होंने इंग्लैंड के टॉप-ऑर्डर की तारीफ की, जिन्होंने उन्होंने उनकी गैर-मौजूदगी में भी इतना शानदार प्रदर्शन किया। साइवर-ब्रंट की वापसी से इंग्लैंड की टीम को काफी बूस्ट मिलेगा, जो सेमीफाइनल मैच से पहले काफी अहम है।

गौरतलब है कि ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। इंग्लिश टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी 5 मुकाबले जीते थे और टॉप पर फिनिश करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। अब टीम की नजरें लगातार छठी जीत पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच में बारिश का साया, मुकाबले के दौरान ऐसा रहेगा वेदर

ICC Rankings में भयंकर उलटफेर, ईशान किशन बने नंबर वन बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा को नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल