1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-यूपी में पहुंचने वाला है मानसून, बिहार समेत 12 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश के आसार; पालघर में रेड अलर्ट

दिल्ली-यूपी में पहुंचने वाला है मानसून, बिहार समेत 12 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश के आसार; पालघर में रेड अलर्ट

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 01, 2026 10:30 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 10:44 pm IST

मुंबई में गुरुवार को भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार समेत देश के कई इलाकों में भी झमाझम बारिश हो सकती है। दिल्ली में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है।

महाराष्ट्र में बारिश से जलभराव- India TV Hindi
महाराष्ट्र में बारिश से जलभराव Image Source : PTI

नई दिल्लीः जून में दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत के बड़े हिस्सों में जोर पकड़ता दिख रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब के कुछ और हिस्सों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल है।

गुरुवार को देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 2 जुलाई को कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गुरुवार को झमाझम बारिश हो सकती है। 2-7 जुलाई के दौरान बिहार में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिहार में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

वहीं, 2 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी गुरुवार को तेज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में 2 जुलाई को बादल छाए रहने, मध्यम बारिश और आंधी-तूफ़ान की संभावना है क्योंकि इस इलाके में मानसून की स्थिति मज़बूत हो रही है। गुरुवार को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर से पहले 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है।  

मुंबई और महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में 2 जुलाई से 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत कोंकण इलाके के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, क्योंकि यहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 2 जुलाई से 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग ने पालघर जिले के लिए गुरुवार को अत्यधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। संभावित भारी से अत्यधिक भारी वर्षा को देखते हुए जिला कलेक्टर इंदूरानी जाखड़ ने जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ियों में छुट्टी घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जिले में बुधवार को पूरे दिन लगातार तेज बारिश होती रही। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।  

ये भी पढ़ेंः मानसून की एंट्री के साथ हिमाचल में शुरू हुआ मौत और तबाही का सिलसिला, 44 सड़कें बंद, 254 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप

एक साथ एक्टिव हुए कई वेदर सिस्टम, अगले 5 दिन देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के आसार, 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत